स्वास्थ्य

Cardamom Tea Benefits: इलायची वाली चाय में है कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

Cardamom Tea Benefits: इलायची वाली चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इलायची कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इलायची की चाय पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2022, 12:00 PM IST
Cardamom Tea Benefits: इलायची वाली चाय में है कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
Health benefits of cardamom tea Elaichi wali chai pine ke fayde

Cardamom Tea Benefits: हर घर की सुबह की शुरुआत गरमा गरम चाय के साथ होती है। लेकिन चाय में इलायची हो तो स्वाद को और बढ़ा देती है। इलायची वाली चाय पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इलायची औषधीय गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इलायची में विटामिन्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते है। पोषक तत्वों से भरपूर इलायची की चाय पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। साथ ही ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं इलायची वाली चाय पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

इलायची वाली चाय पीने के फायदे

1. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए इलायची वाली चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी इलायची पाचन की समस्या को दूर करने में मदद करती है। साथ ये अपच की समस्या को दूर करने में मदद करती है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रोजाना पिएं खस का शरबत, रहेंगे बीमारियों से दूर

2. शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने में फायदेमंद
शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने के लिए इलायची वाली चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, हरी इलायची शरीर में पाए जाने वाले विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। ये विषैले तत्व शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को रोकते हैं और एनर्जी लेवल को घटाते हैं।

3. तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए इलायची वाली चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इलायची वाली चाय पीने से हार्मोंस में तुरंत बदलाव आता है, जो तनाव को दूर करने में मदद करती है।
यह भी पढ़े: रोजाना तुलसी के पत्ते के साथ काली मिर्च खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इनके फायदे

4. कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद
कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इलायची वाली चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इलायची शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। साथ ही ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मददगार होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 May 2022, 12:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें