स्वास्थ्य

दूध में छुहारा मिलाकर पीने के ये हैं फायदे

आपने बहुत से लोगों को दूध में छुहारा मिलाकर पीते देखा होगा। अक्सर हमारे दिमाग में सवाल उठता है कि आखिर दूध में छुहारा मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है।

less than 1 minute read
chhuhara
chhuhara

आपने बहुत से लोगों को दूध में छुहारा मिलाकर पीते देखा होगा। अक्सर हमारे दिमाग में सवाल उठता है कि आखिर दूध में छुहारा मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध में छुहारा मिलाकर पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर दूध में छुहारा भिगोकर पीने से क्या फायदे होते हैं।

- छुहारों का सेवन करने से कब्ज में आसानी से राहत पाई जा सकती है। इसमें पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में डालकर भी कर सकती हैं।

- इसमें डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं इस कारण से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए रोजाना दूध में मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

- छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। इससे हमारी हड्डियां मजबूत हो जाती है।

- छुहारे में होने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करने में मददगार है। इनका सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसलिए रोजाना दूध में छुहारे डाल कर इनका सेवन करना ना भूलें।

-अगर बहुत ज्यादा स्लिम हैं तो दूध में छुहारे को भिगोकर पी सकते हैं। छुहारे में कॉपर, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारा वजन बढ़ाने में मददगार है।

- छुहारों म फ्लोराइड मिनरल्स होता है, जो कि हमारे दांतों को सडऩे से रोकने के साथ ही उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

Published on:
20 Nov 2016 07:18 pm