स्वास्थ्य

Curd Benefits: हड्डियों को बनाना चाहते हैं मजबूत तो करें दही का सेवन, दूर रहेंगी कई बीमारियां

Curd Benefits: दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दही कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2022, 10:57 AM IST
Curd Benefits: हड्डियों को बनाना चाहते हैं मजबूत तो करें दही का सेवन, दूर रहेंगी कई बीमारियां
Health benefits of curd for bones

Curd Benefits: रोजाना दही का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B6, विटामिन B12 और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहती है। जो लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं उन्हें रोजाना एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं दही का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

दही खाने के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ये दांत को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: चुकंदर के जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे

2. पाचन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दही में लैक्टोज मौजूद होता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए रोजाना दही का सेवन जरूर करें।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दही में गुड़ बैक्टीरिया मौजूद होते है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते है। साथ ही दही का सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती है।
यह भी पढ़े: बच्चों को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

4. हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही दही का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का खतरा भी कम होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Jul 2022, 10:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय