स्वास्थ्य

खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, वहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है करी पत्ते के तेल का सेवन

करी पत्ते का इस्तेमाल आमतौर में भोजन के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं आपको करी पत्ते के तेल के फायदे के बारे में भी जानना चाहिए। जिनके सेवन से शरीर में ढेरों लाभ हो सकते हैं।
2 min read
curry leaf oil
curry leaf oil

नई दिल्ली। भारत के हर रसोई में अनेकों प्रकार के मसालों का प्रयोग किया जाता है। इन मसालों की खासियत ये होती है कि ये सिर्फ खाने के स्वाद और महक को नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को भी अनेकों लाभ पहुंचाते हैं। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और अनेकों बीमारियां दूर भी रहती हैं। इसके लिए आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए और इनसे होने वाले फायदों के बारे में भी जानना चाहिए।

जानिए करी पत्ते के तेल के क्या लाभ होते हैं
आमतौर में जैसे आप बाकि तेलों को इस्तेमाल करते हैं वैसे ही करी पत्ते का तेल भी फायदा पहुंचा सकते हैं। इसे आप सलाद,पास्ता में जैसे ऑरिगेनो के आयल का यूज़ करते हैं वैसे ही हर्ब्स की तरह करी पत्ते के तेल को यूज़ कर सकते हैं। इसका सेवन से पेट में होने वाले कई दिक्कतों से लाभ पहुंचता है। ये कब्ज,अपच,दस्त जैसी समस्याओं को दूर करने है सहायक होता है । इस तेल के रोजाना सेवन से बालों के टूटने व झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है। डायबिटीज जैसी समस्या में भी लाभ पहुंचाता है। वहीं यदि आप वेट के बढ़ने से परेशान हैं तो भी करी पत्ती के तेल का सेवन लाभदायक हो सकता है। इस तेल का यूज़ आप सलाद, सूप, करी या सलाद में कर सकते हैं।

जानिए की करी पत्ते के आयल का यूज़ खाना बनाने में किस प्रकार कर सकते हैं
खाना बनाने के तेल में हर्ब्स को मिक्स करके खाने में खुशबू और टेस्ट को बढ़ाने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार करी पत्ते के आयल का आप रोजाना इस्तेमाल खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए कर सकते हैं। आप करी पत्ते के आयल का यूज़ सलाद,पिज़्ज़ा जैसे अनेक व्यंजों का स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

जानिए की घर पर करी पत्ते के तेल को कैसे इस्तेमाल करें
करी पत्ते का तेल की बात करें तो इसे आप किसी भी तेल के साथ मिक्स करके यूज़ कर सकते हैं। आमतौर पर वर्जिन नारियल तेल का इस्तेमाल ज्यादातर करी पत्ते के तेल के साथ किया जाता रहा है। सबसे पहले तो आप एक पैन में करी पत्ता और नारियल के तेल को मिलाकर गर्म कर लें। तेल के गर्म होने के बाद पैन को हटाएं और आयल को ब्लेंड करें। उसके बाद तेल को अच्छे से छान लें। फिर इसे किसी भी टाइट कंटेनर में भर के रख लें। और आप किसी भी व्यंजन में इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
21 Oct 2021 10:55 am
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण