स्वास्थ्य

Dandasana Health Benefits: दंडासन करने के स्वास्थ्य लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान

Dandasana Health Benefits: लोग दफ्तर में लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं उन्हें अक्सर कंधों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में कंधों के दर्द से आराम पाने के लिए दंडासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।  
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2022, 7:53 PM IST
Health Benefits of Dandasana In Hindi Dandasana Karne Ke Fayde
Health Benefits of Dandasana In Hindi Dandasana Karne Ke Fayde

योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। योग आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक रूप से भी शांत रखने में सहायक होता है। यहां तक की कई बीमारियों के इलाज में भी योगासन के लाभ देकर गए हैं। योग के विभिन्न प्रकार होते हैं जिनमें से दंडासन भी एक है। दंडासन शब्द दो शब्दों दंड और आसन से मिलकर बना है। दंडासन करने से आपको कई सेहत संबंधी फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं दंडासन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ...

1. मजबूत कंधों के लिए
जो लोग दफ्तर में लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं उन्हें अक्सर कंधों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में कंधों के दर्द से आराम पाने के लिए दंडासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि नियमित रूप से दंडासन करने से कंधों में खिंचाव उत्पन्न होता है जिससे कंधे मजबूत होने के साथ ही उनके दर्द में भी आराम मिलता है।

2. स्ट्रांग मसल्स के लिए
लंबे समय तक बैठने, काम की भाग-दौड़ में लगे रहने और कभी-कभी भारी सामान उठाने के कारण पीठ का दर्द होना आम बात है। ऐसे में दंडासन योग करना पीठ के दर्द से राहत दिला सकता है। इस योगासन के अभ्यास से ना केवल पीठ दर्द में आराम मिलता है, बल्कि पीठ और कमर की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।

3. रीढ़ की हड्डी में लाए लचीलापन
रीढ़ की हड्डी को आपके शरीर का मूल आधार माना गया है। रीढ़ की हड्डी में परेशानी होने पर उठने-बैठने, चलने जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए नियमित रूप से दंडासन योग का अभ्यास रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के साथ ही इसे लचीला भी बनाता है।

4. बेहतर पाचन के लिए
पेट खराब होने पर व्यक्ति का किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ऐसे में दंडासन योग का अभ्यास आपके पाचन को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना दंडासन का अभ्यास करेंगे तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे दर्द, कब्ज, मरोड़ आदि से आराम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Feb 2022, 7:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें