स्वास्थ्य

Beetroot Benefits: चुकंदर के जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Beetroot Benefits: चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसका जूस पीने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। चुकंदर कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। चुकंदर का जूस पीने से पेट साफ रहता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2022, 9:33 PM IST
Beetroot Benefits: चुकंदर के जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Health benefits of drinking beetroot juice

Beetroot Benefits: चुकंदर की तरह ही इसका जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। चुकंदर के जूस में विटामिन सी, विटामिन बी1, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से शरीर से बीमारियों से दूर रहता है। ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने के लिए चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं चुकंदर का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

चुकंदर के जूस पीने के फायदे

1. पेट साफ रखने में फायदेमंद
पेट साफ रखने के लिए चुकंदर का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: बच्चों को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

2. पोटैशियम की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर चुकंदर का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से मांसपेशियां बेहतर ढंग से काम करती हैं।

3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चुकंदर का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
यह भी पढ़े: कीवी कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अनगिनत फायदे

4. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चुकंदर का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Jul 2022, 9:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय