Buffalo Milk Benefits: भैंस का दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। भैंस का दूध कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। भैंस का दूध पीने से वजन को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
Buffalo Milk Benefits: दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन गाय के दूध के अलावा भैंस के दूध का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। गाय की तुलना में भैंस के दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही भैंस के दूध में विटामिन ए, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। इसके अलावा भैंस के दूध में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करती है। तो आइए जानते है भैंस के दूध का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
भैंस का दूध पीने के फायदे
1. वजन बढ़ाने में फायदेमंद
वजन बढ़ाने के लिए भैंस के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। भैंस के दूध में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए अगर आप दुबले पतले है और अपना वजन तेजी से बढ़ाना चाहते है तो भैंस के दूध का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो अपनी डाइट में करे इन सब्जियों को शामिल, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भैंस के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। भैंस के दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया को भी रोकने में मदद करता है।
3. प्रोटीन की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए भैंस के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। भैंस के दूध में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये मांसपेशियों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: थाइम कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, हार्ट को स्वस्थ रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में होता है सहायक
4. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए भैंस के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। भैंस के दूध में कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी कम होता है। जिससे हार्ट संबंधित समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।