स्वास्थ्य

Elaichi Milk Benefits: पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है इलायची वाला दूध, जानें इसके कमाल के फायदे

Elaichi Milk Benefits: दूध में इलायची डालकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध और इलायची के सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते है। इलायची वाला दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 4:08 PM IST
Elaichi Milk Benefits: पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है इलायची वाला दूध, जानें इसके कमाल के फायदे
Health benefits of drinking cardamom milk for digestion and bones

Elaichi Milk Benefits: दूध और इलायची का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जब दूध में इलायची डालकर सेवन करते है तो इससे लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। दूध में विटामिंस, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं इलायची में विटामिन बी-6, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और नियासिन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध में इलायची डालकर सेवन करने से हड्डियों मजबूत होती है। साथ ही इनका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरूस्त होता है। तो आइए जानते हैं इलायची वाला दूध का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

इलायची वाला दूध के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इलायची वाला दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और इलायची दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे इनका एक साथ सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़े: खून की कमी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, शरीर में तेजी से बढ़ेगा खून

2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए इलायची वाला दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और इलायची दोनों में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

3. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इलायची वाला दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और इलायची दोनों में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, खून की कमी को करता है दूर

4. शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इलायची वाला दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना इलायची वाला दूध का सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद मिलती है। क्योंकि इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें मैंगनीज भी पाया जाता है जो फ्री रेडिकल को नष्ट करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Aug 2022, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत