स्वास्थ्य

Coconut Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Coconut Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल पानी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2022, 10:26 AM IST
Coconut Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
Health benefits of drinking coconut water on an empty stomach in the morning

Coconut Water Benefits: नारियल पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नारियल पानी में विटामिन बी6, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। साथ ही ये किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जरूर करें इन फलों का शामिल, नही होगी प्लेटलेट्स की कमी

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी पीने से किडनी स्टोन से राहत पाने में मदद मिलती है। साथ ही ये किडनी की बीमारी से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के है अनगिनत फायदे, वजन घटाने से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने में होता है मददगार

4. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर गर्भवती महिलाएं रोज खाली पेट नारियल पानी का सेवन करती हैं तो गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से उन्हें राहत मिल सकती हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
31 Jul 2022, 10:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत