स्वास्थ्य

Ginger Water Benefits: सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए पिएं अदरक का पानी

Ginger Water Benefits: ठंड में सर्दी जुकाम से भी अदरक का पानी बचाता है। अदरक वाला पानी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जितनी गुणकारी अदरक है उतना ही गुणकारी अदरक का पानी भी है। सर्दियों में अदरक वाला पानी पीने से एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे बॉडी को मिलते हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2021, 1:37 PM IST
Ginger Water Benefits: सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए पिएं अदरक का पानी
Health benefits of drinking ginger water in winter

नई दिल्ली। Ginger Water Benefits: सर्दियों में अदरक का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिकतर सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। अगर आप सर्दियों के मौसम में नियमित तौर पर अदरक का पानी पीते हैं, तो आपको ठंड नहीं लगती है। ठंड में सर्दी जुकाम से भी अदरक का पानी बचाता है। ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट देने वाली अदरक का रस जरूरी होता है। अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, विटामिन सहित कई पोषक तत्वों का भंडार है। अदरक वाला पानी शायद ही कोई इस्तेमाल करता हो। जबकि अदरक वाला पानी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में अदरक वाला पानी पीने से एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे बॉडी को मिलते हैं। आइए जानते हैं अदरक का पानी पीने के फायदे के बारे में।

अदरक का पानी पीने का फायदे

1. पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद :

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी अदरक वाला पानी काफी मददगार साबित होता है। इसको पीने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है। खाना पचाने में भी ये अदरक वाला पानी काफी सहायक है।

2. बालों व त्वचा के लिए फायदेमंद :

विंटर में बालों और त्वचा की विशेष देखभाल करनी होती है। अगर आप सर्दियों में अदरक का सेवन करते हैं, तो बालों और स्किन की समस्या से बच जाते हैं। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन ए और सी होता है। इन पोषक तत्वों के कारण अदरक बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

3. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

अदरक के पानी का नियमित रूप से सेवन शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जिससे डायबिटीज के होने का खतरा भी कम हो जाता है। अगर रोज व्यायाम और सही खानपान के साथ अदरक के पानी का सेवन किया जाए तो वजन बहुत तेजी से घटता है।

4. पीरियड पेन में राहत के लिए फायदेमंद :

एक रिसर्च के मुताबिक, पीरियड के दिनों में रोज अदरक का हल्का गरम पानी पीने पर दर्द, ब्लोटिंग और मरोड़ की समस्या कम हो जाती है। ऐसा अदरक में मौजूद ऐंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण होता है।

5. मांसपेशियों के लिए फायदेमंद :

बहुत से लोगों को मसल्स पेन होता है। जब मसल्स में दर्द बढ़ जाता है तो लोग पेनकिलर लेते हैं। पेनकिलर काफी नुकसान पहुंचाते हैं। वर्कआउट करने पर भी लोगों को मसल्स में दर्द होने लगता है। अदरक का पानी पीने से मसल्स के दर्द में बहुत आराम मिलता है। अदरक से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन जिन लोगों को पाइल्स की शिकायत है, उन्हें अदरक का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Nov 2021, 1:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स