स्वास्थ्य

Honey Water Benefits: सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के है अनगिनत फायदे, वजन घटाने से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने में होता है मददगार

Honey Water Benefits: सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में शहद को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है।

2 min read
Health benefits of drinking lukewarm water with honey in morning

Honey Water Benefits: रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। शहद में नेचुरल शुगर पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में शहद को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शहद में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, जिंक, शुगर, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पीना वजन कम करने में फायदेमंद होता है। साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और पसीने के द्वारा खराब फैट बाहर निकलने में मदद मिलती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: दिल के शेप वाले अरबी के पत्ते दिल की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें अन्य फायदे

2. पाचन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पाचन क्षमता बढ़ाता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से पेट साफ रहता है जिससे पेट की बीमारियां दूर रहती है।

3. गले के इन्फेक्शन राहत दिलाने में फायदेमंद
गले के इन्फेक्शन राहत पाने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी, बंद नाक, और बुखार जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: सेब का जूस अस्थमा और हार्ट के बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अन्य फायदे

4. शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में फायदेमंद
शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है। जिससे शरीर में होने वाली खून की कमी दूर होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
30 Jul 2022 04:12 pm
Published on:
30 Jul 2022 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर