स्वास्थ्य

Tulsi Tea Benefits: आइए जानते हैं रोजाना तुलसी की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में

Tulsi Tea Benefits: तुलसी के पत्तों की चाय आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करती है। इसे एक सर्वोत्तम जड़ी बूटी के रूप में भी देखा जा सकता है। तुलसी में यूजिनॉल नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को कम कर तनाव दूर करने में मदद करता है।  
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 2:40 PM IST
Tulsi Tea Benefits: आइए जानते हैं रोजाना तुलसी की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में
health benefits of drinking tulsi tea daily

नई दिल्ली। Tulsi Tea Benefits: तुलसी की चाय से सेहत को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। तुलसी के अंदर एंटीवायरस, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, विटामिन ए, विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम आदि महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। तुलसी, सैंकड़ों सालों से आयुर्वेदिक दवाइयों का भी अहम हिस्सा रही है। तुलसी का इस्तेमाल उसके ताजे पत्ते, सूखे हुए पत्ते या पाउडर किसी भी रूप में करना फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों की चाय आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करती है। इसे एक सर्वोत्तम जड़ी बूटी के रूप में भी देखा जा सकता है। इसकी चाय कई तरह से सेहत के लिए रामबाण साबित होती है और विभिन्न बीमारियों से बचाव करती है। आइए जानते हैं तुलसी के पत्तों की चाय पीने के फायदे के बारे में।

तुलसी के पत्तों की चाय बनाने की विधि :

तुलसी के पत्तों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में 1 कप पानी डालें। फिर उसमें 3-4 तुलसी की पत्ती डाल दें। इसके बाद इसे गैस पर रख दें और पानी को उबाल लें। वहीं इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस डाल दें और फिर इसके बाद इसे आप पी सकते हैं। इस तरह से आप तुलसी की पत्तियों की चाय बना सकते है।

चाय पीने के फायदे

ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल :

नियमित रूप से रोजाना अगर तुलसी की चाय का सेवन किया जाए तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। लेकिन अगर आप डायबीटीज के मरीज हैं तो तुलसी की चाय में शहद का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा तुलसी की चाय पीने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट का मेटाबॉलिज्म सही रहता है जिससे खून में मौजूद शुगर आपको एनर्जी देने का काम करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद :

तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है जो हमारी स्किन को निखारने का काम करता है। साथ ही एंटी एजिंग को भी कम करता है। इसलिए रोज आप चाय में तुलसी की पत्तियां डालकर उसका सेवन कर सकते हैं। ये आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

तनाव में असरदार :

आजकल रोजमर्रा की जिन्दगी में तनाव होना आम बात है। कभी घर के लोगों के कारण तो कभी काम के कारण तो कभी फ्यूचर को लेकर स्ट्रेस होता रहता है। ऐसे में तुलसी की चाय बहुत असरदार होती है और आपको टेंशन से तुरन्त आराम देती है।

वजन नियंत्रित करे :

तुलसी की चाय गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाकर पाचन सहायता के रूप में कार्य कर सकती है जो पाचन तंत्र के सुचारू कामकाज में सहायता करता है। मजबूत एंटी-अल्सरोजेनिक गुण पेप्सिन स्राव और लिपिड पेरोक्सीडेशन को रोकते हैं और गैस्ट्रिक म्यूसिन और श्लेष्म कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करते हैं जो एसिड और रोगजनक हमले के खिलाफ जठरांत्र संबंधी मार्ग की रक्षा करते हैं। प्रतिदिन तुलसी की चाय पीने से कार्ब्स और प्रोटीन का त्वरित अवशोषण होता है, वसा धीरे-धीरे टूटती है जिससे भूख नियंत्रित होती है और आप तृप्त रहते हैं और अतिरिक्त वसा शरीर से बाहर निकलता है।

सांस संबंधी समस्याएं हो दूर :

तुलसी की चाय के सेवन से सांस संबंधित कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। तुलसी के सेवन से कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ये बलगम को पतला कर सकता है। साथ ही खांसी को भी दूर करने में उपयोगी है। तुलसी के अर्क से अस्थमा के रोगियों में फेफड़ों के कार्य क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सांस लेने की क्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Nov 2021, 2:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह