
नई दिल्ली। सौंठ का इस्तेमाल ज्यादातर सर्दियों के मौसम में आप करते ही होंगें, ये बहुत ही ज्यादा गुणकारी होता है। सर्दियों के मौसम में इसे इसलिए ज्यादा यूज़ किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसके साथ ही सौंठ में कैल्शियम, फाइबर, मैग्नेशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट एसिड जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। इनका सेवन इम्युनिटी को बूस्ट तो बनाता है साथ ही साथ सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से भी निजात दिलाने का काम करता है। इसे आप चाय, दूध या मिठाई के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। ये सेहत को अनेकों लाभ पहुंचाने में मदद करेगा। आप भी जानिए सौंठ के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में।