स्वास्थ्य

Black Cardamom Benefits: जानिए बड़ी इलायची के फायदे, जो बीमारियों से बचाव में आपकी मदद करता है

Black Cardamom Benefits: बड़ी इलायची की कई औषधीय गुण हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बड़ी इलायची में कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर और तेल होता है जो न केवल आपको गंभीर बीमारियों से निजात दिलाता है बल्कि इनके संक्रमण से भी दूर रखने में मददगार सिद्ध होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।  
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2021, 4:14 PM IST
Black Cardamom Benefits: जानिए बड़ी इलायची के फायदे, जो बीमारियों से बचाव में आपकी मदद करता है
Health benefits of eating black cardamom

नई दिल्ली। Black Cardamom Benefits: बड़ी और छोटी इलायची दोनों को खाने में इस्तेमाल किया जाता है जो उनके स्वाद और सुगंध को दो गुना कर देते हैं। बड़ी इलायची की कई औषधीय गुण हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेंट्री, एंटी अल्सर और एंटी माइक्रोबियल गुणों से समृद्ध बड़ी इलायची में भरपूर मात्रा में फाइबर और ऑयल पाया जाता है। बड़ी इलायची में मौजूद है यह सभी पोषक तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकलते हैं और ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाते हैं। ‌इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बड़ी इलायची के सेवन से होने वाले फायदे बताते हैं।

बड़ी इलायची खाने के फायदे

दर्द से राहत दिलाने के लिए फायदेमंद :

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर बड़ी इलायची का इस्तेमाल पेनकिलर के रूप में भी किया जाता है। यदि आप सिर दर्द ,पैर में दर्द, शरीर में दर्द या थकान महसूस कर रहे हैं तो बड़ी इलायची का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक इलायची को पीसकर उसमें शहद मिला लें, अब इसे खा सकते हैं। 15 से 20 मिनट में आपको दर्द से राहत मिल जाएगा।

सांस से संबंधित रोगों के लिए फायदेमंद :

बड़ी इलायची आपको सांस संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने में फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाए वाले एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री पोषक तत्व आपको कई बीमारियों और कई तरह के संक्रमण से दूर रखते हैं। अगर आप अस्थमा या फेफड़े में संकुचन यानि सांस संबंधी किसी भी तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं तो बड़ी इलायची आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए फायदेमंद :

विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए भी बड़ी इलायची का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है। हमारे शरीर में कई ऐसे विषाक्त पदार्थ बनते हैं जिनका बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है। बड़ी इलायची इन विषाक्त पदार्थों को दूर निकालने का काम करती है।

मुंह की दुर्गंध के लिए फायदेमंद :

मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए बड़ी इलायची को लाभकारी माना जाता है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप बड़ी इलायची को चबा-चबा कर खाएं, इससे मुंह की बदबू दूर हो सकती है।

पाचन समस्याओं के लिए फायदेमंद :

इस मसाले का उपयोग सदियों से पाचन रोगों के लिए एक दवा के रूप में किया है और आमतौर पर इसे अन्य दवाओं के साथ मिलाकर पेट दर्द, उल्टी और मतली और अन्य पाचन जटिलताओं को सामान्य करने के लिए खिलाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Nov 2021, 4:14 PM IST
Published on: