स्वास्थ्य

Health Tips: जानिए सर्दियों में मेथी के साग खाने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है

Health Tips: मेथी शरीर में गर्मी पैदा करके बॉडी के तापमान को स्थिर रखने में मदद करती है। लेकिन इसे खाने के और भी कई फायदे हैं। मेथी स्वाद में इतनी स्वादिष्ट और भोजन के स्वाद को बढ़ाने वाली होती है, वहीं इसका साग हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी बहुत होता है। साथ ही ये आपको कई सारी बीमारियों से भी बचाते हैं।

2 min read
Health Tips: जानिए सर्दियों में मेथी के साग खाने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है
health benefits of eating fenugreek leaves in winter

नई दिल्ली। Health Tips: मेथी के पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं और स्वास्थ्य लाभ से भरे होते हैं। हरी मेथी या मेथी के पत्ते आमतौर पर सर्दियों के मौसम में ही मिलते हैं। मेथी स्वाद में इतनी स्वादिष्ट और भोजन के स्वाद को बढ़ाने वाली होती है, क्योंकि इसमें कई सारे गुण होते हैं जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होते है। साथ ही ये आपको कई सारी बीमारियों से भी बचाते हैं। पौष्टि‍क और स्वास्थ्यवर्धक मेथी आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकती है। आइए जानते हैं मेथी के साग के फायदे के बारे में।

मेथी का साग खाने के फायदे

ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद :

मेथी के पत्ते डायबिटीज में भी अच्छे होते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने और मधुमेह से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं। ब्लड शुगर लेवले को कंट्रोल करने के घरेलू उपायों में आप मेथी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में मदद कर सकता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद :

मेथी खाने से ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं में बहुत पॉजिटिव असर देखे गए हैं या पाया गया है कि मेथी के सेवन से ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा और उसका फ्लो बेहतर होते हैं। मेथी को ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ाने के लिए बहुत ही पारंपरिक और एशियाई दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।

पेट के लिए फायदेमंद :

पेट में कीड़ा होना बेहद आम हो गया है और ये किसी को भी हो सकता है, ऐसे में अगर आपको कीड़े की समस्या से छुटकारा होता है तो ऐसे में आप मेथी की पत्तियों का रस निकालकर एक चम्मच पिएं। दरअसल पेट में कीड़ा होना बच्चों के लिए आम होता है ऐसे में आप उन्हें इसका रस जरुर पिलाए। ऐसा करने से पेट के कीड़ों की समस्या से जल्द निजात मिलेगा।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :

ज्यादातर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, जिनमें कब्ज और गैस भी शामिल है। मेथी की हरी सब्जी को खाने से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है और कब्ज व गैस की समस्या से आपको निजात मिलती है।

Updated on:
12 Nov 2021 11:00 am
Published on:
12 Nov 2021 10:57 am