स्वास्थ्य

Health Tips: जानिए दूध के साथ अंजीर उबालकर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है

Health Tips: दूध के साथ अंजीर उबालकर खाना स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, इसके अलावा अंजीर में भी बहुत से पोषक तत्व रहते हैं जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं। ऐसे में अगर आप रात के समय सोने से पहले दूध और अंजीर का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2021, 6:59 PM IST
Health Tips: जानिए दूध के साथ अंजीर उबालकर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है
health benefits of eating figs by boiling it with milk

नई दिल्ली। Health Tips: दूध के साथ अंजीर उबालकर खाना स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।क्योंकि अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप अंजीर को दूध मिलाकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत फायदा होगा। रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ दो अंजीर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, इसके अलावा अंजीर में भी बहुत से पोषक तत्व रहते हैं जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं। रात को सोने से पहले दूध में दो या तीन अंजीर डालें और फिर दूध को उबाल लें और दूध का सेवन करें। यदि आप लगातार 1 सप्ताह तक इसका सेवन रात को या सुबह दूध के साथ 2-3 अंजीर उबालकर करते है तो आपको इसकी ताकत का अनुभव होने लगेगा कि यह कितना असरकारक है। आज हम आपको बताएंगे दूध और अंजीर के सेवन से हमें क्या फायदे हैं।

दूध के साथ अंजीर खाने के फायदे

1. शरीर में रहती है एनर्जी :

अगर आप रात में हर दिन एक गिलास दूध में दो अंजीर मिलाकर पीते हैं तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि अंजीर में सल्फर, क्लोरिन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

2. हार्मोनल असंतुलन को करे ठीक:

आज के समय में खराब जीवनशैली के कारण शरीर के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इससे कई समस्याएं जैसे मोटापा, पेट के मुद्दे, थकान, दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव और अनिद्रा हो सकती हैं। हार्मोनल असंतुलन को रोकने के लिए दूध और अंजीर का सेवन सोने से पहले करें।

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद :

वैसे तो दूध और अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन पुरुषों को सुबह के समय सूखी अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर दूध में अंजीर मिलाकर खाते है तो यह भी पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में विटामिन और मिनरल होते है। इसके सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती है।

4. दमा के रोगियों के लिए फायदेमंद :

यदि आप दमा व खांसी से बहुत परेशान है तो हर रोज 2-4 सूखे अंजीर को सुबह व शाम दोनो समय दूध के साथ खा सकते हैं। कुछ ही हफ्तों में आप को बहुत आराम मिलेगा। इससे आप के शरीर में एक प्रकार की नई एनर्जी भी आयेगी।

5. कब्ज के लिए फायदेमंद :

अंजीर पाचन में मदद करती है और दूध के साथ अंजीर लेने पर कब्‍ज से बचाव होता है। दूध में अंजीर डालकर पीने से ढेरों लाभ और पोषण मिलता है। अंजीर नैचुरल स्‍वीटनर भी होता है इसलिए दूध में अंजीर डालने के बाद चीनी डालने की जरूरत नहीं होती है। दो अंजीर लें और उसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे दूध में उबालकर सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Dec 2021, 6:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी