स्वास्थ्य

Benefits Of Eating Fish In Winters: जानिए सर्दियों में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं

Benefits Of Eating Fish In Winters: सही में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जो आपकी सेहत का ख्याल में आपकी मदद करता है। मछली में ओमेगा-3,फैटी एसिड व विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ में इसमें प्रोटीन और विटामिन भी होते हैं। इसलिए यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 3:58 PM IST
Benefits Of Eating Fish In Winters: जानिए सर्दियों में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं
Health benefits of eating fish in winters

नई दिल्ली। Benefits Of Eating Fish In Winters: सर्दियों में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सर्दियों में बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका शरीर बैक्टीरिया से लड़ सकता है। मछली में फॉस्फोरस, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे जिंक, आयरन, आयोडीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम भी होते हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन की मात्रा सबसे ज्यादा मौजूद होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड को सर्दियों के दिनों में डाइट में शामिल करने से फेफड़ों में संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। मछली की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में मछली खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

मछली खाने के फायदे

1. हृदय रोग के लिए फायदेमंद :

हृदय रोग मृत्यु का मुख्य कारण बनता जा रहा है और सर्दियों में हृदय पर और अधिक दवाब पड़ता है। ओमेगा 3 से भरपूर मछली खाना आपके हृदय के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। अगर आप हफ्ते में दो बार मछली खाएंगे तो ब्लड प्रेशर संतुलित रहेगा जो हृदय को स्वस्थ रहने में मदद करेगा। इसलिए इस मौसम में साल्मन, मैकेरल जैसी मछली जरूर खाएं।

2. त्वचा के लिए फायदेमंद :

सर्दी के मौसम में हम अक्सर, रूखी त्वचा की शिकायत करते हैं। यह पाया गया है कि मछली में पाए जाने वाले ओमेगा -3 और ओमेगा -3 फैटी एसिड दोनों आपकी त्वचा और पर्यावरण की ऊपरी परत के बीच अवरोध पैदा करने में मदद करते हैं और इसलिए त्वचा रूखी होने से बचती है।

3. सर्दी और जुकाम के लिए फायदेमंद :

सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा के कारण जुकाम और बुखार आना काफी आम होता है। ऐसे में ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजें खाने से फेफड़ों में एयरवे का फ्लो बढ़ता है। इसलिए मछली का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. गठिया के लिए फायदेमंद :

सर्दियों में ठंडी हवा के कारण घुटनों, मांसपेशियों और गठिए का दर्द होने लगता है। ऐसे में हफ्ते में 1 से 2 बार मछली का सेवन करें। इससे दर्द के साथ साथ-साथ शरीर में सूजन की समस्या भी दूर होगी।

5. दिमाग के लिए फायदेमंद :

आपने अक्सर सुना होगा कि मछली दिमाग को तेज करने में मदद कर करती है। मछली में मौजूद प्रोटीन से मस्त‍िष्क की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिल सकती है। मछली में पाए जाने वाले फैटी एसिड दिमाग को हेल्दी रखने और स्मरण शक्त‍ि को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Dec 2021, 3:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी