स्वास्थ्य

Grapes Heath Benefits: रोजाना अंगूर खाने से होते हैं सेहत को ये फायदे

Grapes Heath Benefits: उच्च रक्तचाप की समस्या में अंगूर का सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है। ऐसे में जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए अंगूर खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2022, 10:58 PM IST
grapes.jpg
Health Benefits of Eating Grapes Daily

अंगूर का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में भी कई स्वास्थ्य लाभों के लिहाज से अंगूर को गुणों का खजाना माना गया है। अंगूर में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन ई, जिंक, आयरन, कैलोरी तथा फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यहां तक कि चिकित्सकों का भी मानना है कि प्रतिदिन अपने आहार में अंगूर को शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है। तो यह जानते हैं रोजाना अंगूर खाने के फायदे...

1. ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे
उच्च रक्तचाप की समस्या में अंगूर का सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है। ऐसे में जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए अंगूर खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे उनका रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

2. दिल के लिए फायदेमंद
आज दुनिया भर में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके पीछे हमारी खराब जीवनशैली और खान-पान एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए प्रतिदिन अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त अंगूर का सेवन फायदेमंद विकल्प हो सकता है।

3. कब्ज से राहत दिलाए
जिन लोगों को ठीक से भूख नहीं लगती है और इस कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसे में ग्लूकोस तथा शर्करा युक्त अंगूर के सेवन के फायदे देखे जा सकते हैं। भूख को बढ़ाने के लिए अंगूर के रस का सेवन करना फायदेमंद रहता है। साथ ही इससे कब्ज, पेट फूलना अथवा पाचन की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे आपको खुलकर भूख लगने लगेगी, जिससे आप सही ढंग से भोजन कर पाएंगे।

4. खूबसूरत त्वचा के लिए
आज लोग अपने आपको खूबसूरत दिखाने के लिए ना जाने किन-किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि तरह-तरह के महंगे रसायन युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करने के बजाए अंगूर का सेवन बेहतरीन हो सकता है। रोजाना अंगूर खाने से त्वचा में कसावट आने के साथ ही समय से पहले उम्र के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Jan 2022, 10:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?