स्वास्थ्य

Health Tips: जानिए सर्दियों में गुड़ वाली चिक्की खाने के फायदे जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

Health Tips: चिक्की या गुड़ पट्टी, जो बहुत ही लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, जिसे बनाने में मुख्यतः मूंगफली और गुड़ की प्रयोग किए जाते हैं। इसे खाने से सर्दी के मौसम में गर्माहट मिलती है। साथ ही शरीर को मूंगफली और गुड़, दोनों के गुण मिलते हैं। सर्द मौसम में इसका सेवन करने से बॉडी एक्टिव बनी रहती है।

2 min read
health benefits of eating jaggery chikki in winter

नई दिल्ली। Health Tips: सर्दी के मौसम में हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमें गर्म रखें साथ ही तंदुरुस्त भी। इस मौसम में गुड़ पट्टी जिसे चिक्की के नाम से भी जाना जाता है सेहत का बेहतरीन खजाना है। चिक्‍की खाने से स्‍किन ग्‍लो करती है, मधुमेह कंट्रोल रहता है और यहां तक कि इसे खाने से दिल से जुड़ी समस्‍या भी दूर होती है। चिक्की में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हृदय का ख्याल रखते हैं। आयरन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह न केवल हमारे हीमोग्लोबिन को बढ़ाती है, बल्कि यह दांतों और हड्डियों के लिए भी अच्छी होती है। आइए जानते हैं गुड़ की चिक्की खाने के फायदे के बारे में।

गुड़ वाली चिक्की खाने के फायदे

नर्वस सिस्टम को करे मजबूत :

हमारा दिमाग हमारे शरीर का पावर हाउस है जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आदेश देता है और सारे निर्णय लेता है। इसलिए आप चाहते हैं कि ताउम्र आपका दिमाग बेहतरीन तरीके से काम करता रहे। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ दिमाग भी कमजोर होने लगता है। स्वास्थ्य वर्धक चीजे खाकर आप अपने दिमाग को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। चिक्की में अनेक एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटो फेनोल्स पाए जाते हैं, जो दिमाग की आम परेशानियों जैसे डिमेंशिया और अल्जाईमर से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।

गर्माहट प्रदान करते :

ठंड के दिनों में यह शरीर को गर्माहट प्रदान करते हुए आपके स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखती है और बीमार नहीं होने देती। इस के अलावा यह हीमोग्लाबिन को बढ़ाने में भी सहायक होती है।

बॉडी को एक्टिव रखती है :

सर्दी में हम सभी को ठंड ज्यादा लगती है जिसकी वजह से हमारी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, और हमारा मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है जिसका हमारी सेहत पर असर पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको अमीनो एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स का सेवन करना चाहिए। गुड़ और मूंगफली दोनों ही इसके लिए बहुत अच्छे होते हैं।

त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर करें :

जैसे-जैसे सर्दी पास आती है वैसे-वैसे त्वचा में कई तरह की समस्‍याएं होने लगती है। इस समय, आपको अपनी रेगुलर विंटर स्किन केयर रूटीन को अपनाने की जरूरत होती है। साथ ही बाहर से त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ-साथ अंदर से सपोर्ट करने के लिए पोषण की भी आवश्यकता होती है। चिक्की में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों होने के लिए जानी जाती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्‍याओंको रखने के लिए अद्भुत है। साथ ही मूंगफली में विटामिन ई, जिंक और मैग्नीशियम आपकी त्वचा को हेल्‍दी और ग्‍लोइंग बनाए रखते हैं।

Updated on:
17 Nov 2021 07:01 pm
Published on:
17 Nov 2021 07:00 pm
Also Read
View All