स्वास्थ्य

Benefits of Mustard Greens: आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के साग खाने के फायदे जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

Benefits of Mustard Greens: सर्दियों में सरसों का साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भरा है। सरसों साग के फायदे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं को दूर करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। साथ ही सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।

2 min read
Benefits of Mustard Greens: आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के साग खाने के फायदे जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
Health benefits of eating mustard greens in winters

नई दिल्ली। Benefits of Mustard Greens: सर्दियों में ज्यादातर लोगों के घरों में साग बनता है। लेकिन सर्दियों में सरसों का साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भरा है। सर्दी के दिनों में सरसों का साग बाजार में आसानी से मिल जाती है। सरसों की साग में वे सभी पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ होते हैं जो अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आवश्‍यक हैं। सरसों साग में मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ शरीर में मौजूद विषाक्‍तता को दूर करने में प्रभावी होते हैं। साथ ही सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। सर्दी के मौसम में सरसों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों साग खाने के फायदे के बारे में।

सरसों के साग खाने के फायदे

डायबिटीज के लिए फायदेमंद :

डायबिटीज के रोगियों के लिए सरसों की साग बहुत ही लाभकारी होती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि सरसों के पत्‍तों में पर्याप्‍त मात्रा में फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स मौजूद रहते हैं। यह हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं के विकास को रोकने में सहायक होता है। इसके अलावा सरसों की साग के मुख्‍य लाभों में रक्‍त शर्करा के स्‍तर को नियंत्रित करना भी शामिल है। नियिमत रूप से सरसों की साग का सेवन आपको मधुमेह और मोटापे जैसी समस्‍याओं से बचा सकता है।

हड्डियों को मजबूती :

सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है :

गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए खानपान में सुधार के साथ-साथ संतुलित आहार लें। वहीं, सर्दियों में डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय सेहतमंद रहता है।

पीरियड्स में मिलता है आराम :

साग के अंदर मौजूद विटामिन के और ब्लड संबंधी कई परेशानियों को दूर करता है। रिसर्च के अनुसार अच्छी मात्रा में विटामिन के लेने से हड्डियों की कमजोरी और मासिक धर्म के समय पेट में ऐंठन नहीं होती। इससे आराम मिलता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है :

सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए सर्दियों में अपनी डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें।

Updated on:
23 Nov 2021 02:30 pm
Published on:
23 Nov 2021 02:28 pm