स्वास्थ्य

Interesting Benefits of Tomato: छोटे से टमाटर में छुपे हैं सेहत के कई राज

Interesting Benefits of Tomato: टमाटर ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ ही एसिडिटी की समस्या से भी निजात दिलाता है। जानिये इसके तमाम औषधीय गुणों के बारे में:-
3 min read
• •
Updated: 17 Oct 2021, 1:24 PM IST
tomato_eating.jpg

नई दिल्ली। Interesting Benefits of Tomato: गोल-मटोल लाल-लाल टमाटर देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उससे कहीं ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मेलिक एसिड और साइट्रिक एसिड युक्त टमाटर में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। कम कैलोरी युक्त टमाटर खाने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है। यही नहीं एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, गठिया, सूखा रोग आदि में टमाटर का सेवन फायदेमंद होता है।

इसके अतिरिक्त सेहत के लिए फायदेमंद टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन बी6, कैल्शियम, फास्फोरस और फॉलेट पाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि गुणों से भरपूर टमाटर खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं...

• स्वस्थ आंखों के लिए
आंखों के लिए आवश्यक विटामिन-ए टमाटर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए टमाटर खाना अच्छा होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी टमाटर का सेवन फायदेमंद होता है, जिससे अंधेपन के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

• लंबे बालों के लिए
बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए टमाटर का सेवन फायदेमंद होता है। हमारे बालों को मजबूती देने और लंबा बनाने के लिए टमाटर में विटामिन-ए पाया जाता है। छोटे और कमजोर बालों वाले लोगों को नियमित रूप से टमाटर खाना चाहिए, इससे आपके बाल लंबे और चमकीले हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

• खून की कमी की पूर्ति
टमाटर खाने से शरीर में खून की कमी की पूर्ति हो जाती है। विटामिन-सी तथा ए, बी के अलावा टमाटर में पोटाश, सोडियम व कॉपर भी पाया जाता है। रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए टमाटर में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। टमाटर के सेवन से खून की कमी दूर होने के साथ-साथ हमारा शरीर पुष्ट, सुडौल और फुर्तीला बनता है।

• कैंसर से बचाव के लिए
कैंसर से बचाव के गुण भी टमाटर में पाए जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, सप्ताह भर में करीबन 10 टमाटर खाने वाले लोगों को कैंसर होने का खतरा 45% तक घट जाता है। इसके अलावा सलाद के रूप में भी टमाटर का सेवन पेट के कैंसर के जोखिम को 60% तक कम कर सकता है। कैंसर से बचाव हेतु टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है।

• स्वस्थ त्वचा के लिए
टमाटर की तरह लाल-लाल गाल और दमकती त्वचा हर किसी को पसंद है। तो इसका राज भी लाल टमाटर में ही छुपा है। आपको बता दें कि, नियमित रूप से टमाटर का सेवन करने से त्वचा में निखार आने के साथ सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से भी बचाव होता है। क्योंकि लाल टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन हानिकारक पराबैंगनी किरणों के प्रति त्वचा को संवेदनशील बनाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
17 Oct 2021, 1:24 PM IST
Published on: