स्वास्थ्य

Benefits of Wheat Bran: क्या आपको पता है चोकर वाला आटा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Benefits of Wheat Bran: गेंहू के चोकर में स्वास्थ्य रक्षा के लिए बहुत सारे धातव लवण एवम विटामिन मौजूद रहते हैं। गेहूं के छिलके को चोकर कहते हैं। अगर घर में नित्य चोकर की मोटी रोटी एवम छिलके सहित सब्जी खाएं तो आपकी छोटी से लेकर बड़ी बीमारी वैसे ही दूर हो जाएगी। कब्ज दूर करने और सहज मल त्याग में ये लाभदायक है। पाचन संबंधी सभी गड़बड़ियों से निजात मिलती है। चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 11:21 AM IST
Benefits of Wheat Bran: क्या आपको पता है चोकर वाला आटा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है
health benefits of eating wheat bran in hindi

नई दिल्ली। Benefits of Wheat Bran: गेहूं के छिलके को चोकर कहते हैं। गेहूं के आटे का चोकर यानी भूसी जिसको आप फेंक देते हैं वो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। गेंहू के चोकर में प्रोटीन, वसा, कार्बोहायड्रेट, कैलोरीज, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम, ओक्ज़ेलिक एसिड, पोटैशियम, ताम्बा, सल्फर, कलोरिन, जिंक, थियामिन, विटामिन ए, रिबोफ्लोविन, निकोटिनिक एसिड, पायरिडोकसिन, फोलिक एसिड, प्रेटाथेनिक एसिड पाया जाता है। जो शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं और इनकी मौजूदगी से शरीर को कई सारे फायदे मिल सकते हैं। चोकर वाले आटे से बनी रोटी दाल के साथ खाने से अमीनो एसिड की पर्याप्त मात्रा बॉडी को मिलती है। जानिए चोकर वाले आटे के फायदे के बारे में।

चोकर वाला आटा खाने के फायदे

पाचन तंत्र :

चोकर वाला आटा हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करती है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से अपच, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती है। चोकर का सेवन करने से आंत में जमा गंदगी साफ होती है और आमाशय के घाव को ठीक करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद :

गेहूं के आटे का चोकर यानी भूसी को स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रब तैयार करने के लिए दो-तीन बड़े चम्मच चोकर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इससे आप अपने चेहरे, गर्दन, कोहनी और घुटनों पर स्क्रब कर सकते हैं। इससे स्किन में ग्लो आता है। डेड स्किन से निजात मिलती है और स्किन सॉफ्ट बनती है। स्किन के कालेपन और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन में निखार भी आता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को पोषण भी मिलता है।

वजन के लिए फायदेमंद :

असल में चोकर युक्त आटे से बना खाना खाने से पेट अच्छे से भर जाता है जिसके कारण से आपको बार बार खाना खाने की जरुरत नहीं रहती है इसलिए यदि आप अपना वजन कम कर रहें हो तो चोकर युक्त आटा ही खाये।

प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद :

चोकर खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।

दिल के लिए फायदेमंद :

कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के लिए भी चोकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल को नियमित करके ये दिल संबंधी बीमारियों को भी होने से रोकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Nov 2021, 11:21 AM IST
Published on: