स्वास्थ्य

Saunf Water Benefits: गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से होते हैं इतने फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Saunf Water Benefits: सौंफ का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सौंफ कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2022, 4:24 PM IST
Saunf Water Benefits: गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से होते हैं इतने फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Health benefits of saunf water in summer

Saunf Water Benefits: सौंफ का प्रयोग भारतीय खाद्य पदार्थों में बड़े ही चाव से किया जाता है। सामान्यत सौंफ का इस्तेमाल अचार बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भी अन्य कई तरीके से सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप सौंफ के फायदों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही खास है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्वास्थ्य सौंफ के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। सौंफ का इस्तेमाल आपके दैनिक जीवन में किस तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल के क्या क्या फ़ायदे है। सौंफ का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। यह एक अच्छा माउथ फ्रेशनर भी है। यही कारण है कि रेस्टोरेंट और दूसरी जगहों पर खाने के बाद सौंफ दिया जाता है।

सौंफ का इस्तेमाल है लाभदायक

आपको बता दें कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से इसका गर्मी में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। लेकिन इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के विकास के लिए लाभदायक होते हैं। इसी बीच आज हम आपकों सौंफ के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं सौंफ के फायदो के बारे में।

सौंफ खाने के फायदे

1. रेगुलर सौंफ खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

2. इसे मिश्री के साथ खा सकते हैं खाली पेट सौंफ का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।

3. बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीसकर रोज रात में और दोपहर में खाना खाने के बाद खाने से याददाश्त तेज होती है।

दवा की तरह कर सकते है इस्तेमाल

1. महिलाओं के पीरियड्स अगर अनियमित हैं, तो सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है। गुण के साथ सौंफ खाने से फायदा मिलेगा।

2. अगर मुंह से दुर्गंध आती है तो इससे बचने के लिए नियमित रूप से दिन में 3-4 बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Jun 2022, 4:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें