स्वास्थ्य

Health Tips: अलसी के पानी में है कमाल के फायदे, वजन कम करने के साथ डायबिटीज की समस्या को करता है दूर

Health Tips: अलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अलसी कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होता है। लेकिन अलसी का पानी पीने से भी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अलसी का पानी वजन कम करने में फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2022, 10:43 AM IST
Health Tips: अलसी के पानी में है कमाल के फायदे, वजन कम करने के साथ डायबिटीज की समस्या को करता है दूर
Health benefits of flax seeds water for weight loss and diabetes

Health Tips: अलसी का सेवन करने से स्वास्थ्य कई तरह के लाभ मिलते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अलसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अलसी की तरह ही अलसी का पानी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि अलसी के पानी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटिक और एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही ये वजन कम करने से लेकर डायबिटीज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अलसी के बीज का पानी पीने से कई सारी समस्याएं दूर होती हैं। तो आइए जानते हैं अलसी के पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

अलसी के पानी के फायदे


वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए अलसी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना सुबह अलसी का पानी पीने से वजन कम होने लगती है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह आप अलसी के पानी का सेवन जरूर करें।

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

अलसी का पानी पीना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के पानी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अलसी में पाए जाने वाले गुण हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

अलसी का पानी पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के पानी में शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह आप अलसी के पानी का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 May 2022, 10:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत