स्वास्थ्य

Green Moong Benefits: हरी मूंग वजन कम करने से लेकर हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करती है मदद, जानें इसके कमाल के फायदे

Green Moong Benefits: हरी मूंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरी मूंग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। हरी मूंग का सेवन करने से वजन कम करने के साथ-साथ हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

2 min read
Health benefits of green moong for weight loss and heart

Green Moong Benefits: हरी मूंग का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मूंग की पीली दाल का सेवन अक्सर खिचड़ी, हलवा या लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, मूंग के हरी मूंग या साबुत अनाज का सेवन स्प्राउट्स के तौर पर किया जाता है। लेकिन मूंग की दाल की तरह हरी मूंग साबुत भी काफी हेल्दी होती है। हरी मूंग या साबुत मूंग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन बी6, डाइटरी फाइबर, आयरन, पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए हरी मूंग का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं हरी मूंग या साबुत अनाज का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

हरी मूंग के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए मूंग दाल हरी मूंग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि हरी मूंग मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करती है। मूंग की दाल और हरी मूंग के सेवन से ऐसे हार्मोन्स एक्टिव होते हैं, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे, शरीर की मेटाबॉलिक बेहतर हो सकता है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप ही अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हरी मूंग का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: इन चीजों को दही के साथ मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, कई समस्याएं होंगी दूर

हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरी मूंग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी मूंग में पोटैशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। हरी मूंग हार्ट और हाइपरटेंशन के लिए लाभदायक होती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मूंग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी मूंग में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता नहीं है और इस तरह डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रख पाना आसान हो सकता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट आंवला का पानी पीने के है ये अद्भुत, डायबिटीज को कंट्रोल रखने में करता है मदद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
23 Aug 2022 10:26 am
Published on:
23 Aug 2022 10:23 am
Also Read
View All