स्वास्थ्य

Gudmar Benefits: गुड़मार डायबिटीज के मरीजों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अन्य फायदे

Gudmar Benefits: गुड़मार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गुड़मार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़मार का सेवन करना फायदेमंद होता है। गुड़मार स्वास्थ्य और स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2022, 10:19 AM IST
Gudmar Benefits: गुड़मार डायबिटीज के मरीजों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अन्य फायदे
Health benefits of gymnema sylvestre for diabetes patients

Gudmar Benefits: गुड़मार का सेवन करने से सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। गुड़मार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गुड़मार एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी होता है। जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधियों के रूप में किया जाता है। गुड़मार में एंटी डायबिटिक और एंटी-एथेरोस्‍लेरोटिक गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से मीठा खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। गुड़मार डायबिटीज के साथ अन्य बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गुड़मार का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

गुड़मार के फायदे

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़मार डायबिटीज के लिए रामबाण दवा है। गुड़मार के पत्ते में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। गुड़मार का सेवन करने से इंस्टेंट ब्लड शुगर कम होता है। गुड़मार की पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जिससे मीठा खाने की इच्छा भी कम होती हैं। ये टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: थाइम कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, हार्ट को स्वस्थ रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में होता है सहायक

2. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़मार में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़मार में एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टी मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। ये स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये सफेद दाग की समस्या को भी दूर करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज और वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है सूखी खुबानी, जानें इसके कमाल के फायदे

4. पीलिया के इलाज में फायदेमंद
पीलिया के इलाज के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना होता है। क्योंकि तमिलनाडु के क्षेत्र की कुछ जनजातियां पीलिया के इलाज के लिए गुड़मार की पत्तियों का इस्तेमाल करती है। साथ ही गुड़मार लिवर की सुरक्षा के लिए टॉनिक का काम करता हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
7 Aug 2022, 10:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स