स्वास्थ्य

टिप टू टो तक ताकत देता है ओमेगा -थ्री फैटी एसिड युक्त चीजें

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए अक्सर आपने सुना होगा कि ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त चीजें खाएं। जानें इस बारे में।
less than 1 minute read
Sep 06, 2019
health-benefits-of-omega-3-fatty-acids
टिप टू टो तक ताकत देता है ओमेगा -थ्री फैटी एसिड युक्त चीजें

शरीर के लिए ओमेगा-३ फैटी एसिड जरूरी है। यह प्रमुख तेलों में मिलता है जो कि मुख्य रूप से बीजों में होता है। यह तीन प्रकार का होता है। इसमें से एक पेड़-पौधों व बाकी दो समुद्री स्रोतों से मिलते हैं। पेड़-पौधों में अखरोट, अलसी का बीज और कई चीजें शामिल हैं।
इनमें है लाभकारी
दिमाग : ओमेगा-३ ऐसा तत्व है जो दिमाग की नसों को आराम देकर डिप्रेशन को कम करता है।
आंखों की सेहत : ओमेगा थ्री का एक प्रकार है डीएचए जो आंखों की संरचना में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इस तत्व से युक्त चीजों को कम लेने से आंखों की सेहत पर बुरा असर होता है।
हृदय : हार्ट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में खानपान में खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर होता है। ऐसे में ओमेगा-३ एसिड की खूबी है कि यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हृदय को स्वस्थ रखता है।
मांसपेशी व हड्डी : आर्थराइटिस व ऑस्टियोपोरोसिस से मांसपेशी व हड्डियां कमजोर होती है। ओमेगा-३ फैटी एसिड्सयुक्त चीजें खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
प्रमुख स्रोत : अलसी व चिया बीज, अखरोट, उड़द दाल, पालक, पत्तागोभी, आम, जामुन आदि।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
06 Sept 2019 01:43 pm