स्वास्थ्य

डैन्ड्रफ दूर करेगा कच्चे प्याज का रस

बढ़ते दामों से प्याज खाने वालों की संख्या में कमी आई है। स्वाद के अलावा प्याज के औषधीय तत्व सेहतमंद रखते हैं। डैन्ड्रफ दूर करने के अलावा प्याज कई तरह से उपयोगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 3:44 PM IST
डैन्ड्रफ दूर करेगा कच्चे प्याज का रस
डैन्ड्रफ दूर करेगा कच्चे प्याज का रस

आमतौर पर प्याज को गर्मी के मौसम में ज्यादा खाया जाता है लेकिन हर मौसम में इसका प्रयोग विभिन्न तरीके से किया जाता है।
प्रयोग : तीखा और तेज स्वाद वाली प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसे कच्चा व पकाकर दोनों तरह से खा सकते हैं। सलाद के अलावा सब्जी में, चटनी और आचार के रूप में भी इसका प्रयोग करते हैं। इसके कई प्रकार हैं- पीला, सफेद, लाल और हरा प्याज। स्वाद के अलावा इनके पोषक तत्व भी अलग हैं। प्याज की बाहरी परत (छिलके के बाद की) में उच्च मात्रा में फ्लेवेनॉइड्स व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए इस परत को कम से कम हटाएं। कच्चे प्याज में ऑर्गेनिक सल्फर होता है। पके प्याज में फाइबर व कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
फायदे : फोलेट, आयरन, पोटैशियम, विटामिन-सी व बी६ का अच्छा स्रोत है प्याज। इसमें मौजूद मैंग्नीज तत्व सर्दी-जुकाम की समस्या में लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल व एंटीबायोटिक तत्व शरीर में आई सूजन को दूर कर विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाव करते हैं। बालों और त्वचा की सेहत के लिए प्याज के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके रस को मेथीदाना, दही, जैतून का तेल, बेसन आदि के साथ मिक्स कर बालों व त्वचा पर लगा सकते हैं।
सावधानी : प्याज के रस में मौजूद कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो त्वचा पर रैशेज कर सकते हैं। इसलिए जिन्हें इससे एलर्जी होती है वे सतर्कता बरतें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
10 Jan 2020, 3:44 PM IST
Published on: