स्वास्थ्य

Benefits of Pomegranate: सेहत के लिए फायदेमंद है अनार, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी करेगा मदद

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे अनार के फायदे कैसे अनार आपके विरोधी को मजबूत बनाने का काम करता है।  
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 3:35 PM IST
know_the_benefits_of_pomegranate_for_blood_pressure_control1.jpg
Know the benefits of Pomegranate for blood pressure control

यह तो हम सभी जानते हैं कि अनार एक काफी फायदेमंद फल है। यह आपके शरीर में खून को बढ़ाता है। अनार आपके बॉडी में हीमोग्लोबिन इंक्रीज करने का काम करता है । साथ ही आपके बॉडी को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता है । इम्यूनिटी बढ़ाकर आपकी रक्षा कई सारी बीमारियों से करता है । कोरोना वायरस से भी लड़ने में आपकी सहायता करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अनार में मौजूद सभी पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की कैसे अनार आपके दमकती त्वचा से लेकर स्वस्थ शरीर के लिए वरदान है।

अनार में कौन कौन से पोषक तत्व मौजुद हैं।

अनार में 6 ग्राम फाइबर, ढाई ग्राम प्रोटीन दैनिक जरूरत का लगभग 29 फ़ीसदी विटामिन सी और 35 फ़ीसदी विटामिन के व 16 फ़ीसदी फोलेट होता है। यही नहीं इसमें दैनिक जरूरत का कम से कम 11 फ़ीसदी पोटैशियम और 22 ग्राम के आसपास शुगर वह 140 कैलोरी होती है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अनार में ग्रीन टी या किसी भी अन्य पेय के मुकाबले तीन गुना अधिक एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।

अनार वजन को कम करने का भी काम करता है
अनार में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए पहला कदम आपके पाचन तंत्र का स्वस्थ होना होता है। जब आपका पाचन तंत्र स्वस्थ होगा तो आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा। इससे आपकी स्किन भी काफी निखरती है।

अनार आपके बॉडी में इम्यूनिटी लेवल को इनक्रेज करता है
अनार मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को बीमारियो से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं । अनार आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे आप स्वस्थ महसूस करते हैं । ब्लड लेवल को इंक्रीज करके अनार आपके शरीर में खून की मात्रा भी बढता हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Jan 2022, 3:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?