स्वास्थ्य

Pomegranate Juice Benefits: अनार के जूस पीने से मिलते है शरीर को बहुत से फायदे, खून बढ़ाने में होता है मददगार

Pomegranate Juice Benefits: अनार का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अनार के जूस पीने से शरीर को बहुत ज्यादा ताकत मिलती है। अक्सर मरीजों को अनार के जूस पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 5:35 PM IST
अनार के जूस पीने से मिलते है शरीर को बहुत से फायदे, खून बढ़ाने में होता है मददगार
Health benefits of pomegranate juice, Aanar ke juice pine ke fayde

Pomegranate Juice Benefits: अनार के जूस में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडें,ट विटामिन सी, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आपको कई तरह के रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। अगर आप भी खुद को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते है तो रोजाना एक गिलास अनार का जूस जरूर पिए। जिससे आपकी शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी और साथ ही आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहेगा। तो आइए जानते है अनार के जूस पीने के फायदे के बारे

अनार के जूस के फायदे

1. दिल के लिए फायदेमंद होता
दिल के लिए अनार का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि यह दिल और रक्त धमनियों को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। यह रक्त धमनियों को चौड़ा और स्वस्थ बनाकर उनमें रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल और प्लेग के कारण होने वाली रुकावट को भी रोकता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: दही के साथ शहद मिलाकर खाने के है ये 5 अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करते है दूर

2. गठिया दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
अनार का जूस पीना गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गठिया में जोड़ों में काफी दर्द होता है। कभी-कभी तो यह दर्द इतना खतरनाक होता है, कि हमें दवा खाने के बाद भी जल्द आराम नहीं मिल पाता। ऐसी बीमारियों से खुद को बचाने के लिए यदि आप रोजाना अनार का जूस पिएं, तो आप जोड़ों में होने वाले दर्द या सूजन को होने से रोक सकते हैं।

3. खून की कमी को दूर करता
अनार का सेवन करने से खून की कमी की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को खून की कमी, पीलिया, एनिमिया जैसी बीमारी होती है उन लोगों को आनर का सेवन जरूर करना चाहिए। आनर में आयरन पाया जाता है जो की खून की कमी को दूर करता है।
यह भी पढ़े: गर्मी में लस्सी पीने के हैं बहुत से फायदे, एसिडीटी से लेकर पाचन से जुड़ी समस्या तक होगी दूर

4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता
शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। यदि आप रोजाना अनार के जूस का सेवन करें, तो आपका पाचन तंत्र बेहद स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रह सकता है। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने के लिए आप आनर के जूस का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Apr 2022, 5:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह