स्वास्थ्य

Rice Water Benefits: चावल का पानी पीने से मिलते है कई फायदे, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Rice Water Benefits: चावल का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। चावल के पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चावल का पानी पीने से शरीर मे एनर्जी मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2022, 9:10 PM IST
Rice Water Benefits: चावल का पानी पीने से मिलते है कई फायदे, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद
Health benefits of Rice Water Chawal Pani pine ke fayde

Rice Water Benefits: चावल की तरह ही चावल का पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर चावल कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। साथ ही चावल का पानी फाइबर से भरपूर होता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। चावल का पानी पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और यह आपकी त्‍वचा और बालों के साथ कब्‍ज और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना चावल का पानी पीने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं चावल का पानी पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में

चावल पानी पीने के फायदे


1. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद

एनर्जी बढ़ाने के लिए चावल का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चावल की तरह ही चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसे पीकर एनर्जी मिलती है।

2. कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद

कब्ज की समस्या से राहत पाने के चावल का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चावल का पानी फाइबर की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

3. डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में फायदेमंद

डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के लिए चावल का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक होती है। चावल का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है।

4. हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद

हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चावल का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चावल में सोडियम की कम मात्रा होती है, जो हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 May 2022, 9:10 PM IST
Published on: