स्वास्थ्य

Arbi Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर आंखो की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है, अरबी

Arbi Benefits: अरबी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अरबी में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते है। अरबी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2022, 12:32 PM IST
Arbi Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर आंखो की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है, अरबी
Health benefits of Taro Arbi khane ke fayde

Arbi Benefits: अरबी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अरबी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अरबी में फाइबर, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट और फोलेट जैसे आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अरबी का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी अरबी फायदेमंद होता है। इसलिए अरबी का सेवन जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अरबी का सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में

अरबी खाने के फायदे

1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अरबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अरबी में विटामिन-ए, सी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: अलसी के पानी में है कमाल के फायदे, वजन कम करने के साथ डायबिटीज की समस्या को करता है दूर

2. पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए अरबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी में फाइबर्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।

3. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अरबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी में विटामिन सी पाया जाता है, जो एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। जिसकी वजह से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: चाय की जगह इन काढ़ो से करें अपने दिन की शुरुआत, रहेंगी बीमारियां कोसों दूर

4. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अरबी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 May 2022, 12:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत