स्वास्थ्य

टमाटर का सेवन शरीर से कई बीमारियों को रखता है दूर,आप भी जानिए टमाटर से होने वाले फायदों के बारे में

टमाटर का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। टमाटर भारत के रसोई में आमतौर में हर भोजन में इस्तेमाल किया जाता है। ये सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाने का काम करता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2021, 1:26 PM IST
Benefits Of Tomato
Benefits Of Tomato

नई दिल्ली। टमाटर भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करे जाने वाले सब्जियों में से एक होते हैं। इनमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इनका सेवन रोजाना करना चाहिए। टमाटर में कई ऐसे तत्त्व होते हैं, जो बीमारियों से दूर रखने में शरीर को मदद करते हैं। ऐसे में इनके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

आप भी जानिए टमाटर से होने फायदों के बारे में-

1. यदि आप पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं जैसे कि अपच,पेट दर्द,गैस का बनना आदि। ऐसे में टमाटर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आप रोजाना सुबह टमाटर में पिसी हुई काली मिर्च के साथ इसे खा सकते हैं। ये पेट को साफ़ करने में आपकी मदद करेगा। टमाटर को खाने में इस्तेमाल करने के साथ-साथ आप इसका सूप का भी सेवन कर सकते हैं।

2. टमाटर के सूप का सेवन सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है। वहीं ये विटामिन ए और विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स होता है।

3. यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो टमाटर का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। आप टमाटर को सलाद या इसकी चटनी के रूप में भी खा सकते हैं।

4. टमाटर आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है, आयरन की कमी को दूर करने के लिए टमाटर का जूस का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

5. बच्चों का वेट नहीं बढ़ रहा हो तो ऐसे में टमाटर के रस का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। वेट को बढ़ने में तो मदद करेगा ही वहीं बच्चों के ग्रोथ के लिए भी लाभदायक होता है।

6. टमाटर का रोजाना सेवन श्वास की नली को साफ़ रखने में सहायता करता है। इसके रोजाना सेवन से सूखी खांसी भी कम हो जाती है।

7. टमाटर विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है। जो आंखों की रोशनी और बालों की ग्रोथ दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

8. टमाटर विटामिन्स,मिनरल्स,फास्फोरस का अच्छा सोर्स होता है। जो हमारी खुराक को बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Oct 2021, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण