स्वास्थ्य

Kaunch Beej Benefits: कौंच के बीज के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में होता है फायदेमंद

Kaunch Beej Benefits: कौंच के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कौंच के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वजन कम करने के लिए कौंच के बीज का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 12:50 PM IST
Kaunch Beej Benefits: कौंच के बीज के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में होता है फायदेमंद
Health benefits of Velvet Beans Kaunch ke beej ke fayde

Kaunch Beej Benefits: कौंच के बीज का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। कौंच के बीज काले रंग के होते है। कौंच के बीजों को वेलवेट बीन्स भी कहा जाता है। कौंच के बीज का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही औषधि के रूप में किया जा रहा है। कौंच बीज एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन कौंच के बीज के साथ साथ इसके पत्ते और जड़ का प्रयोग भी कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है। वजन कम करने से लेकर दर्द से राहत पाने के लिए कौंच के बीज का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कौंच के बीज का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में


कौंच के बीज के फायदे

1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद
वजन कम करने के लिए कौंच के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कौंच के बीज में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में होता है सहायक

2. दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दर्द से राहत पाने के लिए कौंच के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कौंच के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही ये कमर दर्द और गर्दन दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं।

3. तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए कौंच के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कौंच के बीज में एंटी-डिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से दिमाग शांत रहता है और दिमाग से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़े: खून की कमी और पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते है कच्चे खजूर, जानें इसके कमाल के फायदे

4. दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद
दमा के मरीजों के लिए कौंच के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कौंच के बीज का उपयोग दमा से जुड़ी दवा बनाने के लिए किया जाता है। इसलिए कौंच के बीज खाने से दमा से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Aug 2022, 12:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स