
Wheat Bran Benefits: चोकर वाले आटे का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ज्यादातर लोग गेहूं के आटे का चोकर फेंक देते हैं। लेकिन चोकर कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चोकर में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, जिंक, आयरन और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। चोकर न केवल सेहत को केवल फायदे पहुंचाता है, बल्कि ये त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये पेट से कई जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं चोकर वाले आटे का सेवन करने के फायदे के बारे में
चोकर वाले आटे के फायदे
1. पेट की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्या को दूर करने के लिए चोकर वाले आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती है।
2. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
चोकर वाला आटा खून की कमी को पूरा करने में बहुत ही फायदेमंद माना है। क्योंकि चोकर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसलिए चोकर वाले आटे का सेवन करने से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए चोकर वाले आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि चोकर में आयरन की अच्छी मात्रा पाया जाता है। जिसकी वजह से भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। चोकर वाले आटे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए चोकर वाले आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। चोकर वाले आटे की रोटी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही डायबिटीज होने का खतरा भी कम होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।