स्वास्थ्य

Wheatgrass Juice Benefits: त्वचा से लेकर ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, व्हीटग्रास जूस

Wheatgrass Juice Benefits: व्हीटग्रास जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। व्हीटग्रास कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2022, 1:39 PM IST
Wheatgrass Juice Benefits: त्वचा से लेकर ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, व्हीटग्रास जूस
Health benefits of wheatgrass juice for skin and blood pressure

Wheatgrass Juice Benefits: व्हीटग्रास जूस गेहूं की ताजी पत्तियों से तैयार किया जाता है। व्हीटग्रास जूस पीने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलता है। व्हीटग्रास में विटामिन, मिनरल, फाइबर, प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। व्हीटग्रास जूस पीने से कई बीमारियों के खतरे को दूर किया जा सकता है। मोटापा कम करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये सूजनकी समस्या को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं व्हीटग्रास जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

व्हीटग्रास जूस पीने के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए व्हीटग्रास जूस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि व्हीटग्रास में कैलोरी की बहुत ही कम मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी जल्दी नही लगती, जो वजन कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: इलायची वाली चाय में है कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

खून की कमी पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। व्हीटग्रास जूस व्यक्ति को एनीमिक होने से बचाता है।

सूजन दूर करने में मदद
सूजन को दूर करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि व्हीटग्रास जूस पीने से शरीर की सूजन दूर होती है। साथ ही आंतों की सूजन भी कम होती है। जिसकी वजह से अल्सरेटिव कोलाइटिस होने का जोखिम कम होता है।
यह भी पढ़े: रोजाना तुलसी के पत्ते के साथ काली मिर्च खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इनके फायदे

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 May 2022, 1:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें