स्वास्थ्य

White Pepper Benefits: ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है सफेद मिर्च, जानें इसके अन्य फायदे

White Pepper Benefits: सफेद मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सफेद मिर्च में कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता हैं। सफेद मिर्च ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 9:32 PM IST
White Pepper Benefits: ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है सफेद मिर्च, जानें इसके अन्य फायदे
Health benefits of white pepper for blood sugar and blood pressure control

White Pepper Benefits: काली मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन काली मिर्च की तरह ही सफेद मिर्च का सेवन करने से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में सफेद मिर्च का इस्तेमाल औषधियों के रूप में किया जाता है। सफेद मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और जिंक जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सफेद मिर्च पेट की गैस से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, सफेद मिर्च शरीर को कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सफेद मिर्च का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सफेद मिर्च के फायदे

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सफेद मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद मिर्च में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: शिकंजी पीने के भी हैं कमाल के फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सफेद मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद मिर्च में फ्लेवोनोइड्स और विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेट की गैस से राहत दिलाने में फायदेमंद
पेट की गैस से राहत पाने के लिए सफेद मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद मिर्च में पिपेरिन नामक तत्व पाया जाता है, जो गैस को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (गैस्ट्रिक एसिड) के उत्पादन को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन संबंधी विकार को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: पेट की ऐंठन और दर्द को दूर करने में फायदेमंद होता है हींग और घी, जानें इसके अद्भुत फायदे

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 Sep 2022, 9:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक