स्वास्थ्य

HEALTH TIPS : इन चीजों को खाएंगे तो सर्दी-जुकाम से नहीं होंगे परेशान

यदि आपको बदलते मौसम व सर्दी के मौसम में जुकाम, खांसी आदि बार-बार होती है तो सावधान हो जाइए। इसके लिए अपने खानपान में ये चीजें शामिल कर लें तो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और बीमारियां भी नहीं सताएंगी।

less than 1 minute read
Jan 01, 2020

आहार में शामिल करें दही
दही आंतों के जीवाणुओं को नष्ट करता है। यह सुपाच्य होता है। एक दिन में कितनी भी मात्रा में दही खाया जा सकता है। इसे रात में नहीं खाना चाहिए इससे मस्तिष्क की शक्ति कमजोर होती है।
दाल-सब्जी में लहसुन का प्रयोग
यह जोड़ों के दर्द, कोलेस्ट्रोल, हाई ब्लड प्रेशर व हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। लहसुन का प्रयोग जब छौंक में किया जाता है तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है इसलिए इसकी एक कली रोजाना खाएं या चटनी बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

सब्जी व चाय में काली मिर्च जरूरी डालें
इसे मोटापे की भी औषधि कहा जाता है। इससे आंखों की नजर तेज होती है। बुखार व टायफाइड में यह काफी लाभकारी होती है। कई रोगों में काढ़ा बनाकर, शहद के साथ व चटनी बनाकर इसका प्रयोग होता है। इसे सब्जी व चाय में डालकर प्रयोग कर सकते हैं।
सर्दी में खूब शकरकंद खाएं
शकरकंद कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह आसानी से पच भी जाता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है। इसे कच्चा, भूनकर, उबालकर, सब्जी या हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।

एक्सपर्ट : डॉ. चंदन सिंह, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Published on:
01 Jan 2020 08:52 pm
Also Read
View All