स्वास्थ्य

मूंग दाल में छुपा है सेहत का खजाना, हाई बीपी से मिलेगी निजात

मूंग दाल में छुपा है सेहत का खजाना, हाई बीपी से मिलेगी निजात
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 4:01 PM IST
मूंग दाल में छुपा है सेहत का खजाना, हाई बीपी से मिलेगी निजात
मूंग दाल में छुपा है सेहत का खजाना, हाई बीपी से मिलेगी निजात

यूं तो मूंग दाल सभी मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन गर्मी के मौसम में यह किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इसमें विटामिन, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। इसमें ग्लूकोस लेवल भी बहुत कम होता है। इस वजह से यह शुगर के रोगियों के लिए भी बेहतर है।

आपको बता दें कि कुछ दालें भारी होती है। जिन्हें आप रात के समय खा लें तो इसे पचाना भी मुश्किल होता है। लेकिन मूंग की दाल ऐसी है। जो बहुत जल्दी पच जाती है। ऐसे में आप इसको कई प्रकार से खा सकते हैं। इसका स्प्राउट्स भी बना सकते हैं। दाल भी बना सकते हैं और इसे आप अंकुरित कर भी खा सकते हैं।यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

मूंग की दाल आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करती है। क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल और anti-inflammatory तत्व होते हैं।

मूंग की दाल खाने से आपके शरीर का ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहेगा। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं।तो मूंग की दाल का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है। जो आंतों से गंदगी को बाहर निकालने में भी फायदा करता है।

मूंग की दाल के स्प्राउट गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। ऐसे में कैंसर के रोगी भी इसका सेवन करेंगे तो उन्हें फायदा होगा।

मूंग की दाल में विटामिन ए सहित अन्य विटामिन पाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।इसलिए मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए।

मूंग की दाल का उपयोग प्राकृतिक कैल्शियम के रूप में किया जा सकता है। इसलिए इसके खाने से हड्डियां मजबूत होती है और फैक्चर की आशंका भी कम रह जाती है।

मूंग की दाल को किसी भी तरह से बना कर खा सकते हैं। यह शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद होती है। अगर आपको इसे अंकुरित करना है। तो साबुत मूंग को लेकर पानी में भिगोए और उन्हें एक कॉटन के कपड़े में बांधकर रख दें। यह एक-दो दिन में अंकुरित हो जाएंगे। और आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन