स्वास्थ्य

Summer Health Tips: गर्मी की तपिश और बीमारियों से बचना है तो ख़ूब खाएं ये सब्जियां

Summer Health Tips:कई लोगों को गर्मी बिल्कुल सहन नहीं होती। ऐसे में ठंडी तासीर वाली कमल ककड़ी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इसमें...
3 min read
• •
Updated: 23 Mar 2022, 7:37 PM IST
summer health tips in Hindi, summer vegetables, garmi ki sabji, लौकी, परवल, कमल ककड़ी, चुकंदर, गर्मियों की सब्जियां, हेल्थ टिप्स, गर्मी की डाइट, गर्मियों में क्या खाएं, best vegetables in summer,
Summer Health Tips: गर्मी की तपिश और बीमारियों से बचना है तो ख़ूब खाएं ये सब्जियां

गर्मियों में आने वाली सब्जियों को देखकर कई लोग नाक मुंह सिकोड़ लेते हैं और स्वाद के चक्कर में बिना सीजन वाली सब्जियों को भी खाने से पीछे नहीं हटते। जबकि उनसे आपकी सेहत को कोई फायदा नहीं मिलता क्योंकि सब्जी हो या कोई भी खाद्य पदार्थ सीजन के अनुसार खाए जाएं तो बेहतर होता है। तो अगर अपनी सेहत का ख्याल रखना है तो गर्मी के मौसम में करें इन सब्जियों का सेवन...

1. परवल
परवल की सब्जी का स्वाद भले ही कुछ लोगों को पसन्द न आए लेकिन इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह एक बहुत स्वादिष्ट सब्जी है। साथ ही परवल में कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन ए, सी, विटामिन बी1, विटामिन बी2 पाए जाते हैं। गर्मियों में इस लो कैलोरी युक्त सब्जी को आप अपनी डाइट में शामिल करके कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

2. चुकंदर
चुकंदर जैसे लाल लाल गाल किसे नहीं पसन्द आएंगे। इसलिए चुकंदर के फायदे केवल फेस पैक तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि गर्मियों में चुकंदर की सब्जी का सेवन आपको भरपूर पोषण प्रदान करता है। इसमें मौजूद फोलेट, नाइट्रेट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व रक्त शुद्धिकरण में सहायक हो सकते हैं।

3. लौकी या घीया
गर्मियों की लोकप्रिय सब्जियों में से एक लौकी का नाम सुनकर बच्चे तो क्या कई बड़े भी भौहें चढ़ा लेते हैं। लेकिन इस सब्जी के इतने फायदे हैं कि उन्हें जानकर आप इसे खाए बिना रह नहीं पाएंगे। पानी से भरपूर लौकी की सब्जी के अलावा इसका जूस भी गर्मी में आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही लौकी के सेवन से पेट लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप कुछ भी अनावश्यक खाने से बचते हैं और वजन कम करने में आसानी होती है।

4. कमल ककड़ी
कई लोगों को गर्मी बिल्कुल सहन नहीं होती। ऐसे में ठंडी तासीर वाली कमल ककड़ी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इसमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है जो आपके पेट को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Mar 2022, 7:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक