स्वास्थ्य

Diabetes: डायबिटीज के वार्निंग साइन हो सकते हैं आंखों में दिख रहे ये लक्षण, जानिए कैसे करें इनकी पहचान

Diabetes: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है जहां डायबिटीज जैसी बीमारी बहुत ही ज्यादा कॉमन है,लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लक्षण आपको आंखों के ऊपर भी देखने को मिल सकते हैं। यदि नहीं पता तो आज हम आपको बताएंगें।

3 min read
here are the diabetes warning signs which you can spot in your eyes
Diabetes

नई दिल्ली। Diabetes: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि डायबिटीज,हाइपरटेंशन जैसी अनेकों गंभीर बीमारियां होने का खतरा शरीर के ऊपर बना ही रहता है। वहीं डायबिटीज आजकल कम उम्र के लोगों को भी धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रहा है। डायबिटीज के सिम्पटम्स की जहां बात आती है तो इसके शुरूआती ये लक्षण होते हैं कि बार-बार यूरिन आना, वेट कम होने लगना,खाने की इच्छा न होना,भूख न लगना आदि ऐसे शुरूआती लक्षण होते हैं जिनको देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपके डायबिटीज है। लेकिन वहीं क्या आपको पता है कि कई सारे एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि डायबिटीज का पता आँखों में हो रहे इन बदलाव या लक्षणों को देख कर भी आप लगा सकते हैं।

डायबिटीज आपके आंखों में कैसे असर डाल सकती है
डायबिटीज का मुख्य कारण होता है कि शरीर में ग्लूकोज की मात्रा का ज्यादा बढ़ जाना, वहीं शरीर में यदि ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है तो ये हायपरग्ल्य्समिया भी कहलाता है। इस कंडीशन में ये होता है कि रक्त में शुगर के होने से इसका असर आंखों की सेहत के ऊपर भी पड़ सकता है। और ये आंखों में मौजूद टिशू को खराब भी कर सकते हैं साथ ही साथ ये आंखों में सूजन के कारण भी बन सकते हैं। सूजन के साथ-साथ साफ़ न दिखने के जैसे लक्ष्णों का समाना भी आपको करना पड़ सकता है। वहीं आंखों की सेहत धीरे-धीरे खराब होती चली जाती है।

आपको बताते चलें कि "द सन" रिपोर्ट के मुताबलिक भी इस बात का खुलासा किया गया है कि डायबिटीज की बीमारी आंखों की सेहत के ऊपर असर डाल सकती है। ये आंखों में मौजूद रेटिना के ब्लड वेसल्स में बदलाव भी ला सकता है। वहीं इस बदलाव के कारण आंखों में सूजन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
यदि आंखों का सही समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो आंखों से जुड़ी अनेकों दिक्कतों का समाना भी आपको करना पड़ सकता है।

आंखों में सही से न दिखाई पड़ना या धुंधला दिखना ये एक प्रमुख संकेत हो सकता है। इसलिए यदि ऐसे लक्षण आपको भी नजर आ रहे हैं तो इन लक्ष्णों को इग्नोर न करें और समय-समय पर जाके आंखों का चेकअप भी जरूर कराते रहें।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स
-डायबिटीज के पेशेंट्स इन खास तरीकों से अपना बचाव कर सकते हैं वहीं इससे आंखों के सेहत के ऊपर भी कम प्रभाव पड़ेगा।
कोशिश करें अपने सोने के समय को निर्धारित करें जिससे आंखों को आराम तो मिलेगा ही वहीं सेहत की थकान भी दूर हो जाएगी। भरपूर नींद डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल में रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक हो सकती है। कम से कम आप 8 घंटे की नींद को जरूर पूरा करें।

-पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें,क्योंकि यदि शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इसका असर डायबिटीज के मरीज को अधिक पड़ता है। पानी के भरपूर मात्रा में सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी वहीं आप हाइड्रेट भी रहेंगें। हाइड्रेट रहने से किडनी को यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा शुगर को फ्लश करने में भी सहायता मिलती है वहीं इससे डायबिटीज जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

स्टार्टिंग के लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं ये जांच
यदि आप शुरूआती दिनों में ही पता चल जाता है कि आंखों में हो रही ये समस्याओं का कारण डायबिटीज है उतनी तो जल्दी आप अपना इलाज शुरू कर पायेंगें। इसलिए यदि आपके आंखों में इस तरह के कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें बिल्कुल बह इग्नोर न करें और तुरंत ही अपने आंखों का चेकअप भी कराएं।

Updated on:
06 Dec 2021 07:50 pm
Published on:
06 Dec 2021 07:47 pm