
नई दिल्ली। यदि शरीर की सही तरीके से केयर न की जाए तो ऐसे में कोई न कोई बीमारी शरीर में लगी ही रहती है। इन बीमारियों का सही समय में इलाज हो जाए तो शरीर स्वस्थ बना रहता है वहीं यदि इनको इग्नोर करें तो ये बीमारियां लगातार बढ़ती जाती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है हर्निया, हेर्निया के लक्ष्णों को आप अगर शुरुआत में ही पहचान लेते हैं तो इस बीमारी के खतरे को दो गुना टाल भी सकते हैं। ऐसे तो आजकल हर्निया का इलाज पहले की तुलना में काफी ज्यादा आसान हो गया है। इसलिए आज हम आपको पहले कुछ आसान से उपायों और इन लक्षणों के बारे में बताएंगें जिनको आप अनदेखा नहीं करते हैं तो हर्निया जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं हर्निया की बीमारी में और ढेर सारी बातें।
सबसे पहले तो समझिए कि क्यों होती है हर्निया कि समस्या
हर्निया जैसी गंभीर बीमारी तब होती है जब आपका पेट में स्थित कोई भी टिशू या आंत का कोई भी पार्ट वीक हो चुकी मांसपेशियों की परत को आगे लेकर आ जाता है। वहीं इसमें पेट वहुत ही ज्यादा दर्द होता है और वहीं ये टिशू कभी-कभी पेट में स्थिति अंदर की दीवालों को बाहर की और कर देता है। इसी को हर्निया के नाम से जाना जाता है। वहीं यदि पेट में कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो भी हर्निया जैसी समस्या हो सकती है।
जानते हैं कि हर्निया न हो उसके लिए क्या-क्या किया जा सकता है-
-कोशिश करें कि आप फल-सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। आप फाइबर युक्त फूड्स को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये फाइबर युक्त फूड्स आपकी बहुत ही ज्यादा सहायता करेंगें। वहीं इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बना हुआ रहेगा। यदि आपको कब्ज, अपच जैसी बीमारी रहती है तो भी हर्निया की बीमारी हो सकती है।
-रोजाना व्यायाम करें लेकिन ये कोशिश करें कि व्यायाम को गलत तरीके से नहीं करना है, आप व्यायाम को करते समय अनेकों बातों का ध्यान रखें। वहीं एक-साथ ज्यादा व्यायाम न करें ताकि पेट में ज्यादा प्रेशर पड़े।
-वजन को भी संतुलित बना के रखने कि कोशिश करें, कोशिश करें कि आपका वजन कहीं तेजी से न बढ़ जाए। क्योंकि वेट के बढ़ने पर पेट में फैट की मात्रा इक्कठा होने लग जाती है। इसलिए डाइट का सही तरीके से ध्यान रखें।
जानिए कि कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए