स्वास्थ्य

Fennel Tea Benefits: जानिए सौंफ की चाय पीने के हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में

Fennel Tea Benefits: सौंफ को तो आप सभी माउथ फ्रेशनर की तरह खाते ही होंगें वहीं इसकी चाय भी शरीर से कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है

2 min read
Fennel Tea Benefits
Fennel Tea Benefits

नई दिल्ली। Fennel Tea Benefits: सौंफ का सेवन आमतौर में आप माउथ फ्रेशनर की तरह करते ही होंगें। ये कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वहीं सौंफ को माउथ फ्रेशनर के साथ-साथ आप इसकी चाय बना के भी पी सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स,कैल्शियम,सोडियम,आयरन,पोटैशियम जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। यदि आप सौंफ की चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो ये वजन कम करने में काफी हद तक लाभदायक होता है। वहीं ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती हैं।
आइए जानते हैं सौंफ की चाय का रोजाना सेवन करने के फायदों के बारे में-

पीरियड्स
सौंफ की चाय पीने से पीरियड्स में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। वहीं इसमें आयरन, विटामिन जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। जो पीरियड्स को नियमित बनाने में भी मदद करते हैं। पीरियड्स में हो रहे क्रैम्प्स को में भी सौंफ की चाय शरीर को आराम पहुंचाता है।

आंखों की रोशनी के लिए
रोजाना यदि आप सौंफ की चाय का सेवन करते हैं तो इससे आंखों में होने वाली कई बीमारियां दूर रहती हैं। सौंफ आंखों की रोशनी को तेज रखने का काम करता है। साथ ही साथ आंखों में जलन जैसी समस्या से भी निजात दिलाता है।

सांस की समस्या
यदि आपको सांस की समस्या रहती है तो ऐसे में आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। सांस से जुड़ी प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप दिन में दो बार सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं।

सूजन
यदि शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो इसको कम करने के लिए सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। सौंफ में एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो सूजन जैसी समस्या को कम करने में काफी हद तक मदद करती है।

Published on:
06 Oct 2021 03:56 pm