स्वास्थ्य

आम खाने से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र भी रहता है बेहतर

आम खाने से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र भी रहता है बेहतर

2 min read
Apr 12, 2021
Feature image

फलों का राजा आम का सीजन गर्मियों में शुरू होता है।आम अधिकतर लोगों की पहली पसंद है। यह फल खाने के साथ ही लोग इसका रस भी बड़े शौक से खाते हैं। खाने में स्वादिष्ट लगने वाला यह फल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। हम आपको आम के फायदे बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि कच्चा आम भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में इसका पना बनाकर पीने से ना सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। पका हुआ आम खाने और उसका रस पीने से भी कई फायदे होते हैं।

आम आपके शरीर में ब्लड के प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम, हाइपोटेंशन, मैग्नीशियम आदि गुण होते हैं। जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत कर वैरिकाज़ नसों की समस्या का इलाज करता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी आम फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। क्योंकि आम में एंथोसाइनिडिन्स नामक टैनिन होता है। जो शुगर के इलाज में मदद करता है।

जिन लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है। उन्हें गर्मी के मौसम में आम खाने चाहिए। क्योंकि आम में पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। इसलिए आम खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और इससे पेट भी साफ रहता है।

जिन लोगों को गैस एसिडिटी और कब्ज की शिकायत है। उनके लिए भी आम फायदेमंद होता है। अगर आपको गैस बनती है। तो आम का सेवन करें। इससे पेट से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती।

आम खाने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। यह बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। इसलिए कोरोना काल में आम खाना भी फायदेमंद है।

ऐसे तो आम और आम का रस दोनों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। फायदा ही रहता है। लेकिन अगर आपको इसे खाने या इस का रस पीने से किसी प्रकार की दिक्कत हो तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

Published on:
12 Apr 2021 09:26 pm