स्वास्थ्य

Hing Side Effects: जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Hing Side Effects/ Hing khane ke nuksan: हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 11:30 AM IST
hing-side-effects.jpg
Hing Side Effects Hing khane ke nuksan

Hing Side Effects/ Hing khane ke nuksan : हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Hing Side Effects/ Hing khane ke nuksan: हींग खाने में स्वाद बनाने का काम करता है। साथ ही सेहत का भी ख्याल रखने में मदद करता है। हींग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता जाता है। इसलिए हींग का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते है अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

Hing khane ke nuksan हींग खाने के नुकसान

1. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से किसी-किसी मामले में गर्भपात का कारण भी बन सकती है। इसके अलावा स्तनपान करा रही महिलाओं को भी हींग का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शिशु की तबियत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़े-Kokum Juice Benefits: हार्ट को स्वस्थ बनाए रखता है कोकम जूस, सेहत को मिलते है कमाल के फायदे

2. सिर दर्द की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।


3. पेट की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से पेट में समस्या पैदा हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से कुछ लोगों को गैस या दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट में जलन और मतली की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़े-Halim Seeds Benefits: महिलाओं की समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है हलीम का बीज, जानें इसके अन्य फायदे

4. सूजन की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से सूजन की समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से कई लोगों को होंठों, गर्दन और चेहरे पर सूजन आ सकती है। अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या नजर आती है तो आप फौरन हींग का सेवन कम कर दें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत