स्वास्थ्य

छुट्टियों की खुशियों के साथ फैलता Covid-19 का साया, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस एधानोम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि दिसंबर में दुनिया भर में क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान हुई पार्टियों और वैश्विक रूप से हावी JN.1 वैरिएंट के चलते कोविड-19 का प्रसार तेजी से बढ़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2024, 8:13 AM IST
covid_jan_1.jpg
Holiday Cheer Fuels JN.1 Variant, Covid Cases Surge

जिनेवा: दुनियाभर में क्रिसमिस और नए साल के जश्न ने कोरोना वायरस के प्रसार को और तेज कर दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एधानोम घेब्रेयेसुस ने बुधवार को कहा कि दिसंबर महीने में कोरोना के नए मामलों और मौतों में बढ़ोतरी के पीछे छुट्टियों में हुए जमघट और दुनियाभर में फैले JN.1 वेरिएंट मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं.

डॉक्टर टेड्रोस ने बताया कि पिछले महीने कोरोना से लगभग 10,000 मौतें दर्ज की गईं, जबकि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 42% और आईसीयू में पहुंचने वालों की संख्या 62% बढ़ गई. उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह डाटा सिर्फ 50 से कम देशों, खासकर यूरोप और अमेरिका से मिला है, और उन्होंने आशंका जताई कि कई अन्य देशों में भी मामले बढ़ रहे हैं जो रिपोर्ट नहीं किए जा रहे हैं.

उन्होंने चेतावनी दी कि भले ही कोरोना एक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है, लेकिन वायरस अभी भी फैल रहा है, बदल रहा है और लोगों की जान ले रहा है.

डॉक्टर मारिया वैन केरखोव, WHO की कोविड-19 तकनीकी लीड ने बताया कि दुनियाभर में श्वसन संबंधी बीमारियों में बढ़ोतरी के पीछे कोरोनावायरस, फ्लू, राइनोवायरस और न्यूमोनिया जैसे संक्रमण वजह हैं. उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि ये रुझान उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों के महीनों के दौरान जनवरी में भी जारी रहेंगे."

मुख्य बिंदु:
छुट्टियों के जश्न और JN.1 वेरिएंट के कारण दिसंबर में कोरोना मामलों और मौतों में बढ़ोतरी.
विश्वभर में श्वसन संबंधी बीमारियों में भी बढ़ोतरी.
डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि कोरोना अभी भी खतरा है, सावधानी बरतें.

(IANS)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 Jan 2024, 8:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक