स्वास्थ्य

Health tips : जाने अस्थमा को ठीक करने के घरेलू उपचार

अस्थमा फेफड़े की ऐसी बीमारी है जिसके कारण आपको सांस लेने में काफी समस्या महसूस हो सकती है । गंभीर अस्थमा के इलाज के लिए आपको हमेशा डॉक्टर का संपर्क करना चाहिए। परंतु आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप अपने अस्थमा में सुधार ला सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2021, 9:22 AM IST
Health tips : जाने अस्थमा को ठीक करने के घरेलू उपचार
home and natural remedies for Asthma

नई दिल्ली। दमा होने पर श्वास नलियों में सूजन होकर श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है। ब्रॉनकायल टयूब्सके माध्यम से हवा फेफड़ों के अन्दर और बाहर जाती है और अस्थमा में यह वायुमार्ग सूजे हुए रहते हैं। जब यह सूजन बढ़ जाती है और वायुमार्ग के चारों ओर मांसपेशियों के कसने का कारण बनती है और साँस लेने में कठिनाई के साथ खाँसी, घरघराहट और सीने में जकड़न जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।
ऐसे मैं आपको हमेशा डॉक्टर या फिर विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बता रहे हैं। जो आपके अस्थमा की समस्या को कम कर सकते हैं ।साथ ही इन घरेलू नुस्खों का किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है।

अस्थमा के घरेलू उपचार के लिए मरीजों को कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. दमा के मरीज को बारिश और सर्दी और धूल भरी जगह से बचना चाहिए।

2. बारिश के मौसम में नमी के बढ़ने से संक्रमण बढ़ने की संभावना होती है।
ज्यादा ठण्डे और ज्यादा नमी वाले वातावरण में नहीं रहना चाहिए, इससे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।

3.घर से बाहर निकलने पर मास्क लगा कर निकलें।

4.सर्दी के मौसम में धुंध में जाने से बचें।
ताजा पेंट, कीटनाशक, स्प्रे, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का कॉइल का धुआँ,

5. खुशबुदार इत्र से जितना हो सके बचे।
धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें।
इसके अलावा जीवनशैली और आहार में बदलाव लाने पर इन दमा के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
6.अस्थमा के मरीजों को आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पालक और गाजर का रस अस्थमा में काफी फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Nov 2021, 9:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण