स्वास्थ्य

Rose water : शुद्ध और ताजा गुलाब जल चेहरे पर लगाना है तो करें ये उपाय, निखर जाएगी आपकी त्वचा

Rose water : अपनी त्वचा में ग्लो लाने के लिए आपको शुद्ध और ताजा गुलाब जल चेहरे पर उपयोग करना चाहिए। जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 6:40 PM IST
Rose water
Rose water

त्वचा को निखारने के लिए कई महिलाएं गुलाब जल का उपयोग करती हैं। यह त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को दूर करता है और त्वचा को साफ सुथरा भी रखता है। लेकिन बाजार के गुलाब जल की अपेक्षा घर में तैयार किया हुआ गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं आप घर में किस तरह गुलाब जल तैयार कर सकते हैं।

यह होंगे फायदे-

गुलाब जल का उपयोग करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट होती है। चेहरे की रंगत भी साफ होती है।रोजाना गुलाब जल से आप चेहरा ओर आंखें भी साफ कर सकते हैं। क्योंकि यह ठंडक भी पहुंचाता है और आंखों की धूल मिट्टी भी बाहर निकाल देता है। सिर में भी गुलाब जल की मसाज करने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है। इसलिए गुलाब जल का उपयोग आप घर में तैयार कर सकती हैं।

इस तरह तैयार करें-

घर में गुलाब जल तैयार करने के लिए आपको गुलाब की पत्तियां और साफ पानी लेना है। अब आप गुलाब की पत्तियों को पहले पानी में डालकर धो लें। ताकि किसी तरह की धूल मिट्टी हो तो वह निकल जाए। इसके बाद अब गुलाब की पत्तियों को एक बर्तन में डाल दें और इस बर्तन में साफ पानी भर के रख दे। बर्तन में पानी इतना होना चाहिए कि गुलाब की सारी पत्तियां आसानी से डूब जाए। इसके बाद इस बर्तन को गैस पर रख दे और करीब आधे घंटे तक धीमी आंच पर रखें। इसे उबालना नहीं है। लेकिन अच्छे से गर्म हो जाये। फिर आधे घंटे के बाद गुलाब की पत्तियों का रंग पानी में दिखने लगेगा और पत्तियां पानी के ऊपर आ जाएंगी। इसके बाद आप उसे गैस पर से उतारकर छान लें और गुलाब की पत्तियों को फेंक दें। गुलाब जल तैयार हो चुका है। अब आप इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं और इसे आप चाहे तो कुछ दिन के लिए स्टोर भी कर सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें