स्वास्थ्य

Gas and acidity : गैस और एसिडिटी से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Gas and acidity : खानपान में थोड़ी सी लापरवाही के कारण गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो यह घरेलू उपाय करें। जिससे आप आपको गैस और एसिडिटी से निजात मिलेगी।          
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2021, 4:32 PM IST
Gas and acidity
Gas and acidity

अधिक तेल, मसाले और चटपटा खाने से आपको गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो जाती है। कई बार आपका पेट दुखने लगता है और बर्निंग सेंसेशन भी महसूस होता है। कई बार जंक फूड खाने से आपको यह समस्या होती है। इसलिए आपको कुछ घरेलू उपाय करना चाहिए। जिससे आपको गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।

गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आपको इन घरेलू उपाय को करना होगा। ताकि आपको पेट से संबंधित इस प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।

एलोवेरा का जूस पीएं-

पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आप एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। इससे आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। एलोवेरा का जूस तैयार करने के लिए आप एलोवेरा का पत्ता काटे, उसमें से जेल निकालें और उसे पानी में मिलाकर अच्छे से घोल लें और इसे आप पी सकते हो।

तुलसी के जूस का सेवन करें-

तुलसी के पत्ते का सेवन भी आपको गैस और एसिडिटी से निजात दिलाता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते में थोड़ा पानी डालकर उबाल लें और 5 मिनट के बाद इसे गैस से उतार कर ठंडा होने दें। उसके बाद पत्तियों को छानकर पानी पी लें। इससे आपको गैस एसिडिटी जैसी समस्या से राहत मिलेगी।

सौंफ का सेवन-

गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप सौंफ का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दोनों के बीजों को या तो चबाकर खाएं या फिर इसे पानी में उबालकर इसका पानी भी पी सकते हैं। यह दोनों तरह से आपके पेट के लिए फायदेमंद होगा।

बेकिंग सोडा का सेवन करें-

बेकिंग सोडा बहुत फायदेमंद होता है। आप एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा में आधा गिलास पानी डालें और अच्छे से मिक्स करके इसे पी जाएं। इससे एसिडिटी कुछ ही सेकंड में दूर हो जाएगी।और आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।

उक्त उपाय करने के साथ ही आपको कुछ बातों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। आप खाना खाने के बाद पेट के बल नहीं लेटें। ड्रिंक्स भी नहीं पीएं, क्योंकि इससे आपका पीएच लेवल बिगड़ सकता है। सप्ताह में दो बार से अधिक एसिडिटी की समस्या होती है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय