स्वास्थ्य

हैंगओवर ठीक करें यह घरेलू नुस्खा

ज्यादा शराब पी लेने के बाद या फिर कोई भी एल्कोहलिक ड्रिंक लेने के बाद हैंगओवर की समस्या आम है। ऐसे में आपको इसके घरेलू नुस्खों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। क्योंकि हमेशा हमारे पास हैंगओवर को ठीक करने वाली दवाई नहीं होती।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2021, 10:38 PM IST
हैंगओवर ठीक करें यह घरेलू नुस्खा
Home Remedies for Hangover

नई दिल्ली। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं। हैंगओवर को ठीक करने के कुछ घरेलू नुस्खे।हैंगओवर होने पर आपको अजीब सा महसूस होता है। इसमें चक्‍कर आने के साथ ही किसी काम में मन न लगना आम बात है। लंबे समय तक हैंगओवर बने रहना खतरनाक भी हो सकता है। हैंगओवर में अक्‍सर सिर में दर्द, मितली आना, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है। इसलिए जरूरी है कि हैंगओवर का जल्‍द से जल्‍द उपचार करके इसे दूर किया जाएं।

फल है असरदार

हैंगओवर में फल खाने से आराम मिलता है। हैंगओवर में सेब और केले सबसे ज्‍यादा फायदेमंद है। चिकित्‍सकों के मुताबिक शराब का ज्‍यादा सेवन और खाली पेट होने पर हैंगओवर की परेशानी हो जाती है। ऐसे में सेब और केला खाने पर राहत मिलती है।


शहद का करें सेवन
शहद आसानी से मिल जाता है, यह हैंगओवर से छुटकारा पाने का आसान और सस्‍ता घरेलू उपाय है। शहद शरीर को अल्‍कोहल से होने वाले नुकसान के साथ ही हैंगओवर को भी कम करता है। चिकित्‍सकों का मानना है कि शराब पीने के एक से डेढ़ घंटे बाद 3-4 चम्‍मच शहद लेना फायदेमंद रहता है।


पुदीना

पुदीने की तरह दिखाई देने वाला पिपरमिंट बहुत ही लाभदायक जड़ी बूटी है। इसके पत्‍तों को चबाना या इसकी चाय पीने से हैंगओवर से छुटकारा मिलता है।


नींबू पानी
एक गिलास पानी में 4 निंबू के रस को में छोड़कर पीने से भी आपको हैंगओवर से जल्द मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Oct 2021, 10:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन